Meerut News: ससुराल पहुंचने से पहले दुल्हन को किडनैप करने का किया प्रयास, मचा हड़कंप

Meerut News: वारदात के दौरान आरोपियों ने दूल्हे की कार में तोड़फोड़ भी की। एक आरोपित को दूल्हे और उसके परिजनों ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। घटना के बाद शादी वाले परिवार में सनसनी मच गई है।

Report :  Sushil Kumar
Update:2023-09-30 18:41 IST

Meerut News (Pic:Social Media)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। विदाई के बाद ससुराल लौट रही एक दुल्हन को कार सवार कुछ अज्ञात लोगो ने जबरन उठा कर ले जाने की कोशिश की। वारदात के दौरान आरोपियों ने दूल्हे की कार में तोड़फोड़ भी की। एक आरोपित को दूल्हे और उसके परिजनों ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई की। घटना के बाद शादी वाले परिवार में सनसनी मच गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर आरोपी युवक को दुल्हन का पूर्व प्रेमी बताया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

आरोपी दुल्हन का है पूर्व प्रेमी - पुलिस 

मिली जानकारी के अनुसार बुलन्दशहर के गुलावठी थाने के परतापुर गांव निवासी अब्दुल रहीम की बेटी की शादी मेरठ के थाना लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र क्षेत्र के समरगार्डन निवासी खालिद से हुई थी। निकाह के बाद विदा होकर दूल्हे के साथ लिसाड़ी गेट ससुराल जा रही दुल्हन की कार को आज तड़के जाहिदपुर के पास पीछे से आई कार ने ओवरटेक कर रोका। उसके बाद कार की खिड़की खोलकर दुल्हन को जबरन खींच कर अपनी कार में बैठाने का प्रयास किया। कार में दुल्हें व अन्य बारातियों ने विरोध करते हुए एक आरोपित युवक को दबोच कर उसकी पिटाई कर दी। यह देख आरोपी युवक के साथ आए लोगो ने दुल्हें की कार में तोड़फोड़ शुरु कर दी। इस बीच शोर सुनकर अन्य बाराती भी मौके पर पहुंचे। यह देख आरोपित के साथी मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी दुल्हन का पूर्व प्रेमी फैजान है। जांच में पता चला कि फैजान का दुल्हन से दो से प्रेम-प्रसंग था। इसका पता चलने पर दुल्हन के परिजनो ने दुल्हन का निकाह मैसेरे भाई खालिद से कर दिया। फैजान को यह सहन नहीं और उसने साथियों के साथ मिलकर दुल्हन के अपहरण का प्लान बना लिया। 

Tags:    

Similar News