Meerut News: सत्येंद्र सिसोदिया का दावा-कहा-भाजपा यूपी की सभी 80 सीटों पर जीतेगी

Meerut News: सांसद राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि भाजपा इस बार उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपार सफलता प्राप्त करते हुए चार सौ का आंकड़ा पार करेगी। भाजपा सांसद ने आगे कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने जो काम पिछले नौ साल में कर दिखाया है वो काम पिछली सरकारों ने सत्तर साल में नहीं कराया।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-02-04 16:09 GMT

भारतीय जनता पार्टी नेता सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा भाजपा यूपी की सभी 80 सीटों पर जीतेगी: Photo- Newstrack

Meerut News: भारतीय जनता पार्टी पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने आज यहां दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा लोकसभा की सभी 80 सीटों पर जीतेगी। यहां शास्त्री नगर के ई ब्लॉक में मेरठ -हापुड़ लोकसभा चुनाव के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एक दिन नहीं बल्कि साल में 365 दिन काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिम की 14 सीटों समेत बीजेपी यूपी की सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के पास जनता को बताने के लिए सरकार की बहुत सारी उपलब्धियां है। उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बही है। जहां पहले प्रदेश को अराजकता वाला प्रदेश कहा जाता। सब कुछ आपके सामने है। अब बड़ी -बड़ी कंपनियां यहां पर निवेश कर रही हैं।

भाजपा इस बार उत्तर प्रदेश में चार सौ का आंकड़ा पार करेगी

इस मौके पर भाजपा के मेरठ हापुड़ संसदीय क्षेत्र के सांसद राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि भाजपा इस बार उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपार सफलता प्राप्त करते हुए चार सौ का आंकड़ा पार करेगी। भाजपा सांसद ने आगे कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने जो काम पिछले नौ साल में कर दिखाया है वो काम पिछली सरकारों ने सत्तर साल में नहीं कराया।

यही कारण है आज देश विश्व की शक्ति बन चुका है। पूरा विश्व भारत को देख रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र की योजना के अनुसार सभी लोकसभा में चुनाव कार्यालय खोलने का लक्ष्य रखा गया है। उसी परिपेक्ष में मेरठ पार्टी का चुनाव कार्यालय खोला गया है।

इस मौके पर मेयर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, हापुड़ के जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, सहारनपुर के पूर्व महापौर संजय वालिया, लोकसभा संयोजक एवं पूर्व प्रत्याशी शहर कमल दत्त शर्मा, सुनील भराला, बीना वाधवा, रेखा गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News