Meerut News: महिला आरक्षण बिल को लेकर मेरठ-हापुड़ से महिलाएं PM को धन्यवाद देने निकलीं दिल्ली

Meerut News: महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा ने कहा कि ‘‘चाहे नीति हो या नेतृत्व, भारत की नारी शक्ति ने साबित किया है कि वे किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है।

Report :  Sushil Kumar
Update:2023-09-20 20:24 IST

BJP Mahila Morcha Women from Meerut Hapur

Meerut News: नारी शक्ति वंदन बिल लोकसभा में पेश होने पर आज सांसद राजेन्द्र अग्रवाल की संसदीय क्षेत्र मेरठ हापुड़ लोकसभा से महिला मोर्चा की 12 बसों में 550 महिलाएं इसके समर्थन में पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए दिल्ली संसद भवन के लिए क्षेत्रीय कार्यलय हर्मन सिटी से क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक व महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा के नेतृत्व में रवाना हुई। ये बसें आईएमटी यूनिवर्सिटी, शोभित यूनिवर्सिटी, एमआईटी कॉलेज, एमपीएस गर्ल्स स्कूल व हापुड़ से रवाना हुई।

भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल के स्थानीय प्रतिनिधि हर्ष गोयल ने बताया कि आज महिला मोर्चा ने नवीन संसद भवन में कार्यवाही को देखा। इससे पहले मेरठ महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज ने महिला मोर्चा की बस को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक ने कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन विधेयक’ एक ऐसा निर्णय है, जिससे हमारी नारी शक्ति को सही मायने में उनका अधिकार मिला है। प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाया है कि ‘महिला नीत सशक्तीकरण’ मोदी सरकार के लिए एक नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प है।’’ उन्होंने इसे ‘ऐतिहासिक निर्णय’ करार देते हुए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।

महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा ने कहा कि ‘‘चाहे नीति हो या नेतृत्व, भारत की नारी शक्ति ने साबित किया है कि वे किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है। मोदी सरकार का मानना है कि नारी शक्ति के सहयोग और सामथ्र्य के बिना एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव नहीं है। आज के इस मौके पर महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, सांसद प्रतिनिधि हर्ष गोयल, महानगर उपाध्यक्ष रविश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, पार्षद प्रवीण अरोरा उपस्थित रहे।

उधर, आज मेरठ में भाजपा एमएलसी डॉक्टर सरोजनी अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जब से 2024 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं उन्होंने पिछले 9 वर्षों में नारी सम्मान व नारी सशक्तिकरण जैसे बहुत से कार्य किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को शुरू किया।

इस दौरान सरोजनी अग्रवाल ने कहा कि महिला समर्थ योजना, मुद्रा योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना में महिलाओं के नाम रजिस्ट्री कराई जाने की योजना को शुरू कर प्रधानमंत्री ने महिलाओं के सम्मान में सशक्तिकरण के अनेक कार्य किए हैं।

Tags:    

Similar News