Meerut News: यू-ट्यूबर बनाने का झांसा देकर नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाने वाले जीशान के खिलाफ भाजपाइयों ने किया प्रदर्शन

Meerut News: भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित चौधरी ने कहा कि यूट्यूबर जीशान नाबालिग हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर धर्म परिवर्तन करने और उनका शोषण करने का आरोपी है।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-05-21 08:48 GMT

भाजपाईयों ने थाने पहुंचकर की शिकायत (Pic: Newstrack)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से एक 15 साल की लड़की का अपहरण का आरोप यूट्यूबर जीशान पर लगा है। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने पर हिंदू संगठन के लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है। आज भाजपा नेता अंकित चौधरी के नेतृत्व मे सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने किशोरी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ धर्म परिवर्तन की धारा 3/4 और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर थाना मेडिकल प्रभारी से मुलाकात की। साथ ही आरोपियों के खिलाफ एक्शन न लेने पर उन्होंने आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।

भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकित चौधरी ने कहा कि यूट्यूबर जीशान नाबालिग हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर धर्म परिवर्तन करने और उनका शोषण करने का आरोपी है। भाजपा नेता के अनुसार जीशान जागृति विहार निवासी 15 वर्षीय नाबालिक लड़की को लेकर फरार है। घटना में जीशान के साथ और भी लोग सम्मिलित है, जिनकी पहचान कर तुरंत गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि अपह्नत लड़की को जल्द से जल्द बरामद किया जाए और परिवार को सुपुर्द किया जाए जीशान और घटना में सम्मिलित सभी लोगों के ऊपर धर्म परिवर्तन की धारा 3/4 और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। इस मौके पर गौरव गुप्ता, रिंकू वर्मा, विवेक राज, सौरभ पंडित, साहिल, नित्यम राजपूत, अमित वर्मा, तनु कश्यप, कपिल जैन, विशाल ग्रोवर आदि रहे।

बता दें कि जागृति विहार में रहने वाले पेंटर की 15 वर्षीय बेटी को माधवपुरम में रहने वाला जीशान कथित रुप से अगवा कर ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज कराया। नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह का घटना के संबंध में कहना है कि जीशान के खिलाफ किशोरी को अगवा करने का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। फिलहाल आरोपी फरार है। उसकी फेसबुक आइडी से काफी जानकारियां पुलिस को मिली है। उसकी धरपकड़ को टीम लगा दी गई है। 

Tags:    

Similar News