Meerut News: उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित वस्त्र दान कार्यक्रम ने पकड़ी रफ्तार: दानवीरों ने दिल खोलकर दिए वस्त्र
Meerut News: आज विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर शिक्षकों, छात्रों, कर्मचारियों, अधिकारियों, आगंतुकों और स्थानीय निवासियों ने बड़े उत्साह के साथ गर्म कपड़ों का दान किया। अब तक 2000 से अधिक वस्त्र एकत्र किए जा चुके हैं।;
Meerut News ( Pic- News Track)
Meerut News:यहां चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित वस्त्र दान कार्यक्रम ने दूसरे दिन जोर पकड़ लिया। इस अभियान का उद्देश्य वस्त्र दान कार्यक्रम से प्राप्त कपड़ों को साफ सुथरा एवं मरम्मत करा कर जरूरतमंदों तक पहुंचाना है।
आज विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर शिक्षकों, छात्रों, कर्मचारियों, अधिकारियों, आगंतुकों और स्थानीय निवासियों ने बड़े उत्साह के साथ गर्म कपड़ों का दान किया। अब तक 2000 से अधिक वस्त्र एकत्र किए जा चुके हैं।कार्यक्रम के संयोजक, इंजीनियर आशुतोष मित्र मिश्रा, ने बताया कि सर्दी के मौसम को देखते हुए यह पहल विशेष रूप से जरूरतमंदों के लिए राहतदायक होगी। सभी कपड़ों को साफ-सफाई और मरम्मत के बाद अच्छी पैकिंग में वितरित किया जाएगा।
कार्यक्रम में रंजू अरोड़ा, निदेशक प्रो. नीरज सिंघल, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. केपी सिंह, डॉ. अर्पित छाबड़ा, विकास धामा, शोभित सक्सेना, प्रियंका सिंह और अभिषेक शर्मा समेत कई महत्वपूर्ण व्यक्तित्व उपस्थित रहे। इस पहल को छात्रों और स्थानीय निवासियों की ओर से भी जबरदस्त समर्थन मिल रहा है।यह कार्यक्रम सामाजिक सहयोग और संवेदनशीलता का प्रतीक बन रहा है और समाज को एक सकारात्मक दिशा देने का संदेश दे रहा है।