मेरठ में रिश्ते हुई शर्मसार: बेटी ने लगाया पिता पर रेप का आरोप, पुलिस हिरासत में आरोपी

Meerut News: पीड़ित किशोरी का कहना है कि है कि कुछ दिन पहले उसकी मां लखनऊ गई थीं। इसी बीच 15 जनवरी को पिता ने उसके साथ दुराचार किया और किसी को बताने पर जहर देकर मारने की धमकी दी।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-01-29 16:28 GMT

Meerut News (Pic:Newstrack)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के थाना जानी क्षेत्र निवासी महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के साथ उसके पति द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर थाना जानी पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश बहादुर ने बताया कि थाना जानी क्षेत्र की एक 14 वर्षीय बालिका ने अपने पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

बालिका का आरोप है कि उसका पिता बीते 15 जनवरी से उसके साथ जबरन दुराचार कर रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के अनुसार घटना के संबंध में बालिका की मां द्वारा थाना जानी में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। इसके अलावा बालिका के 164 और 161 के बयान दर्ज किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

बता दे की पीड़ित बालिका ने डीएम और एसएसपी के नाम पत्र लिखकर भी अपने पिता के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। इसके अलावा पीड़ित किशोरी का इस संबंध में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में किशोरी अपने पिता की करतूत बताते हुए न्याय की गुहार लगा रही है। पीड़ित किशोरी का कहना है कि है कि कुछ दिन पहले उसकी मां लखनऊ गई थीं। इसी बीच 15 जनवरी को पिता ने उसके साथ दुराचार किया और किसी को बताने पर जहर देकर मारने की धमकी दी। इसके बाद से हर रोज उसके साथ पिता दुष्कर्म करता है।

उधर घटनास्थल इलाके के इंस्पेक्टर प्रजंत त्यागी ने बताया कि इस मामले में बालिका की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बालिका के पिता और मां के संबंध आपस में अच्छे नहीं हैं। दोनों में तनातनी रहती है। इस वजह से मां बीते दिनों मायके चली गई थी। बालिका के दो छोटे भाई-बहन भी हैं। बरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tags:    

Similar News