Meerut News: खेत में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, नोंच रहे थे कुत्ते

Meerut News: मवाना थाना क्षेत्र स्थित अटौरा बाईपास पर सड़क के पास एक खेत में अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। शव को कुत्ते नोंच रहे हैं।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-06-06 10:17 GMT

मेरठ में खेत में मिली महिला की सड़ी-गली लाश (न्यूजट्रैक)

Meerut News: मेरठ जिला मुख्यालय से करीब 25 किमी दूर थाना मवाना क्षेत्र में एक खेत में महिला की सड़ी-गली लाश मिली है, जिसे कुत्ते नांच रहे थे। लोगों ने जब यह मंजर देखा, तो चौंक गए। बाद में शव की जानकरी मवाना थाना पुलिस को दी गई थी। पुलिश ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया शव लगभग तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। पुलिस का अनुमान है कि कहीं और हत्या कर पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को यहां लाकर फेंका गया है।

दरअसल, गुरुवार सुबह मवाना थाना क्षेत्र स्थित अटौरा बाईपास पर सड़क के पास एक खेत में अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। जानकारी देने वाले का कहना था कि शव को कुत्ते नोंच रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बुरी तरह से सड़ चुके शव को देखकर पता लग रहा है कि शव के हाथ-पैरों को जानवरों ने खाया हुआ था। थाना मवाना इंस्पेक्टर सुभाष सिंह का कहना है कि मौके पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम घटना की जांच में जुटी है।

प्रथम दृष्टया शव लगभग तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। महिला के सिर में जूड़ा बना हुआ था। जिसके चलते वह नवविवाहिता लग रही थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त का प्रयास किया। लेकिन, शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद पता चल सकेगा कि महिला की हत्या कैसे की गई थी। साथ ही महिला के संबंध में जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है।

महिला नहर में कूदी,मौत

सरधना थाना क्षेत्र स्थित गंगनहर पर एक महिला ने आज दोपहर अचानक नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों ने गोताखोरों की मदद से कुछ दूरी पर महिला को बाहर निकाला और सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतका की उम्र करीब 45 वर्ष लग रही है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Tags:    

Similar News