Meerut News: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का दुनिया में बजा रहा डंका

Meerut News: उपमुख्यमंत्री ने कहा चुनाव में बीजेपी यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी और विपक्ष खाता भी नहीं खोल पाएगा। उन्होंने कहा कि जहां तक पूरे देश की बात है तो पार्टी 300 के पार जाएगी।

Report :  Sushil Kumar
Update:2023-09-29 18:04 IST

Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya(Pic:Newstrack) 

Meerut News: नगर निगम के पार्षदों के प्रशिक्षण में पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी पार्टी की उपलब्धियां गिनाई तो वहीं विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का डंका दुनिया में बजा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार भारत छोड़ो, तुष्टीकरण भारत छोड़ो, परिवारवाद भारत छोड़ो का आह्वान किया है। उनके आह्वान पर देश जिस तरह से एकजुट हो जाता है, उसे देखते हुए मुझे यकीन है कि तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले दलों को 2024 के लोकसभा चुनावों में उचित जवाब मिल जाएगा।

..लेकिन जीत तो भाजपा की ही होगी

उपमुख्यमंत्री ने कहा चुनाव में बीजेपी यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी और विपक्ष खाता भी नहीं खोल पाएगा। उन्होंने कहा कि जहां तक पूरे देश की बात है तो 300 के पार जाएगी। इसी के साथ उन्होंने मध्य प्रदेश चुनाव में शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में भाजपा की जीत और विपक्षियों की जमानत जब्त होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ग भाजपा के साथ है। बाईपास स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस के महिला आरक्षण के सवाल पर कहा कि कांग्रेस जितने चाहे उतना प्रत्याशियों को टिकट दे। लेकिन जीत तो भाजपा की ही होगी।

सपा, बसपा और कांग्रेस मुद्दाविहीन विरोधी दल

उन्होंने कहा कि जिसे कांग्रेस ने रोके रखा था, अब उस महिला विधेयक को पास कर भाजपा ने महिलाओं को उनका हक दिया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपराधियों को हिंदू-मुसलमान के रूप में नहीं देखती, बल्कि बिना भेदभाव के कानून सम्मत तरीके से उनके खिलाफ कार्रवाई करती है। मौर्य ने आरोप लगाया कि सपा, बसपा और कांग्रेस जैसे मुद्दाविहीन विरोधी दल ऐसा दुष्प्रचार कर रहे हैं कि सिर्फ मुसलमानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, ताकि उन्हें चुनाव में फायदा मिल सके।

एक अन्य सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कभी श्री राम के अस्तित्व को नकारने वाले अब अयोध्या में मत्था टेकने जा रहे हैं। जौहर विश्वविद्यालय पर हो रही कार्रवाई को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार हुआ। जौहर विश्वविद्यालय में प्रयोग हुए सरकारी धन की जांच की जा रही है, दोषी कोई भी हो, बचेंगे नहीं। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनका पीडीए, डीडीए कुछ नहीं चलेगा।

Tags:    

Similar News