Meerut News: मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी में भाजपा के बड़ी कामयाबी, भाजपा के आठ विपक्ष के चार प्रत्याशी जीते

Meerut News: नगर निगम की कार्यकारिणी के चुनाव में 90 पार्षद और 10 जनप्रतिनिधियों ने वोट डाले। भाजपा के एमएलसी अश्वनी त्यागी वाराणसी में होने के कारण वोट डालने नहीं पहुंच सके।

Report :  Sushil Kumar
Update:2023-09-23 22:38 IST

Meerut News(Pic:Newstrack)

Meerut News: मेरठ नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव में आखिरकार भाजपा ने आठ सदस्य जीत कर कार्यकारिणी पर कब्जा जमा लिया है। विरोधी दल के चार पार्षद ही जीत सके। इस बार 12 सदस्यों में से पांच महिला पार्षदों ने जीत दर्ज की। नगर निगम की कार्यकारिणी के चुनाव में 90 पार्षद और 10 जनप्रतिनिधियों ने वोट डाले। भाजपा के एमएलसी अश्वनी त्यागी वाराणसी में होने के कारण वोट डालने नहीं पहुंच सके। नगर निगम की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर आज क्रॉस वोटिंग की आशंका सही साबित हुई। क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा के दो प्रत्याशी अनिल और दीपिका हार गए। इसको लेकर भाजपा नेताओं में आक्रोश व्याप्त है।

भाजपा के आठ तो विपक्ष के चार प्रत्याशी जीते

इससे पहले आज सुबह शहर के घंटाघर स्थित टाउन हॉल में 11 बजे निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए नामांकन हुआ। भाजपा की तरफ से 10 और विपक्ष की ओर से चार पार्षदों ने पर्चे भरे। किसी ने नामांकन वापसी नहीं की। निर्धारित समय पर यानी दोपहर करीब दो बजे मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे तक टाउन हाल में वोट डाले गए। चुनाव परिणाम शाम पांच बजे चुनाव अधिकारी सहायक नगर आयुक्त शरद पाल ने जैसे ही घोषित किये। भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया।

भाजपा के विजयी प्रत्याशियों के नाम राजीव गुप्ता काले, संजय सैनी, पूनम गुप्ता, पवन चौधरी, रेखा सिंह, विमला बाल्मिकी, दीपक वर्मा, विक्रांत ढाका हैं। विपक्षी खेमे से जीतने वालो के नाम राहत जहां(सपा), कुलदीप(सपा),नाजरीन(सपा) और फजल करीम एआईएमआईएम) हैं। मतदान से पहले भाजपा के स्थानीय नेताओं की एक बैठक में अपने-अपने क्षेत्र के पार्षदों को चुनाव में उतारने को लेकर भाजपा नेताओं के बीच गहमागहमी भी हुई। 

Tags:    

Similar News