Meerut News: 'वो कुत्ता जरूर था, पर आदमी की तरह...' परिजनों ने कुत्ते की तेरहवीं पर कराया ब्रह्म भोज

Meerut News: दोपहर बाद उसकी की आत्मा की शांति के लिए हवन कराया गया। हवन में बुजो की तस्वीर याद के रूप में रखी थी। बुजो के साथ 13 साल बिताए गए पलों को याद करते हुए परिवार के लोगो का कहना था कि उसे हमने छोटे पर से बच्चे की तरह पाला था।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-05-25 15:47 GMT

Meerut News (Pic:Social Media)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बडौत शहर में एक महिला ने अपने पालतू कुत्ते की मौत के बाद उसकी आत्मा की शांति के लिए शांति यज्ञ और ब्रह्म भोज का आयोजन किया। दरअसल, मेरठ से सटे बागपत के बड़ौत क्षेत्र के शाहमल एनक्लेव कॉलोनी निवासी राजीव बालियान के परिवार के सदस्यों का बुजो (कुत्ता) बहुत लाडला था। की मौत के बाद परिजनों ने उसकी आत्मा शांति के लिए वह सब कुछ किया जो किसी व्यक्ति की मौत के बाद किया जाता है। परिजनों ने बुजो की मौत के बाद उसे दफनाया।

इस मौके पर परिवार के सदस्यों का आंखों में आंसू थे। बुजो की मौत के बाद उसे दफनाते हुए परिवार के सदस्यों के आंसू नहीं रुक रहे थे। शुक्रवार को त्रयोदशी संस्कार किया गया। दोपहर बाद उसकी की आत्मा की शांति के लिए हवन कराया गया। हवन में बुजो की तस्वीर याद के रूप में रखी थी। बुजो के साथ 13 साल बिताए गए पलों को याद करते हुए परिवार के लोगो का कहना था कि उसे हमने छोटे पर से बच्चे की तरह पाला था। वो कुत्ता जरूर था, पर आदमी की की तरह समझदार था। वो बहुत ही अच्छा था। उसने कभी किसी को परेशान नहीं किया। इसलिए बुजो को पूरे परिवार के लोग ही नहीं बल्कि गांव के लोग पसंद करते थे। उसके गुण हम सबको भाते थे।

हम सब उसके गुणों से प्रभावित थे। परिवार की महिला प्रज्ञा बालियान के मुताबिक, बुजो नाम का डॉगी डेढ़ साल की उम्र में उनके घर आया था। समय के साथ-साथ बुजो बड़ा होता गया और परिवार का कुछ दिनों में ही प्यारा बन गया। उसी को लेकर शुक्रवार को तेरहवीं के भोज में सबसे पहले 13 ब्राह्मणों को भोज कराया गया। इससे पहले हुए हवन में परिवार, रिश्तेदार और आस पड़ोस के लोग शामिल हुए। प्रसाद में हलवा बादाम, मेवा डालकर तैयार किया गया था।

Tags:    

Similar News