Meerut: 3 बच्चों की मां ने जिसके लिए की पति से बेवफाई, उसी प्रेमी ने कर दी बेरहमी से हत्या

Meerut: जिले में 3 बच्चों की मां होने के बावजूद युवक से प्यार करने वाली 45 वर्षीय महिला को उसके ही प्रेमी ने मार कर शव को मेरठ-बुलंदशहर हाईवे के किनारे फेंक दिया।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2023-12-13 11:09 GMT

मेरठ में प्रेमी ने ही की थी तीन बच्चों की मां की हत्या (न्यूजट्रैक)

Meerut News: जिले में 3 बच्चों की मां होने के बावजूद युवक से प्यार करने वाली 45 वर्षीय महिला को उसके ही प्रेमी ने मार कर शव को मेरठ-बुलंदशहर हाईवे के किनारे फेंक दिया। आठ दिसम्बर को हुई इस घटना का खुलासा मेरठ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नगर पुलिस अधीक्षक पीयूष कुमार सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीती आठ दिसम्बर को थाना लोहियानगर क्षेत्र में फफूडा के पास पीपलीखेडा मार्ग पर एक अज्ञात महिला अचेत अवस्था में होने के सम्बन्ध में पुलिस को सूचना मिली थी। सूचना पर थाना लोहियानगर पुलिस मौके पर पहॅची एवं अज्ञात महिला को चिकित्सा के लिए मेडिकल कालेज मेरठ भेजा गया। जहॉ पर डाक्टरों द्वारा अज्ञात महिला को मृत घोषित कर दिया गया है।

पहले पी शराब फिर मारपीट कर रोड किनारे फेंका

नगर पुलिस अधीक्षक के अनुसार अज्ञात महिला की शिनाख्त के लिए द्वारा सोशल मीडिया व थाना क्षेत्र में आसपास रहने वाले लोगो को फोटो दिखाकर शिनाख्त का प्रयास किया गया। 10 दिसम्बर को विजय सिंह पुत्र स्व0 बेगराज सिंह निवासी काजीपुर थाना लोहियानगर मेरठ नें अपनी पत्नी माया देवी के रुप में पहचान की थी। मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराया गया। नगर पुलिस अधीक्षक के अनुसार घटना के सम्बन्ध में थाना लोहियानगर पर मुअसं 178/2023 धारा 302 भादवि बनाम अज्ञात पजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान दीपक पुत्र राम किशन ग्राम मौहम्मद लालापुर थाना कंकरखेडा मेरठ से पूछताछ की गयी।

दीपक ने बताया कि वह माया देवी को पहले से जानता था तथा माया देवी से फोन पर बात होती थी। आठ दिसम्बर को मैने तथा माया देवी नें कुटी चौपला पर शराब पी थी। उसके बाद हम दोनों एक होटल रोहटा रोड पर गये थे। जब मैं, माया देवी को छोडने आ रहा था, तो मेरा माया देवी से कुटी चौपले पर झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट हो गयी। मारपीट कर उसको अचेत अवस्था में फफूडा कट पर फेंक दिया था। अभियुक्त दीपक उपरोक्त के विरूद्व थाना लोहियानगर पर विधिक कार्यवाही की गयी है। माया की एक बेटी शिवानी (24), दो बेटे कार्तिक (16) और रितिक (14) हैं।

Tags:    

Similar News