Meerut News: प्रेमी के साथ भागी प्रेमिका...इसके बाद हुआ खौफनाथ अंत, दोनों की लाशें देख उड़े होश

Meerut News: सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है।

Report :  Sushil Kumar
Update:2023-10-04 21:59 IST

Loving couple committed suicide (Photo-Social Media)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में जेपी होटल में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है।

क्या था पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार प्रेमी युगल की शिनाख्त मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव रियावली निवासी आमिर (20) और साहिदा (19) के रुप में हुई है। दोनो के शव होटल के कमरे में मिले हैं। इलाके के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक पटेल ने न्यूजट्रैक को घटना के बारे में जानकारी देते हुए आज रात को बताया कि प्रेमी युगल मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। दो अक्तूबर को घर से भागे थे। कल कंकरखेड़ा क्षेत्र के होटल में आकर रुके थे। आज आमिर के खिलाफ साहिदा के घर वालो ने 366 में थाना रतनपुरी में मुकदमा दर्ज कराया था। यह जानकारी आमिर को आज मिली तो उसने लड़की के परिजनों को फोन किया कि यहां पर लड़की और मैं हूं। आओ आकर ले जाओ लड़की को। इस फोन के बाद घर वाले और पुलिस वहां से मेरठ आई। उन्होंने रुम खोलकर देखा तो दोंनो कमरे में दुपट्टा गले में बांधकर फांसी लगा चुके थे। दोनों के शव कुंदे से लटके हुए थे।

शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों का काफी अर्से से आपस में प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो अक्तूबर को इसका पता परिजनों को लगा तो उन्होंने इसका विरोध किया। इससे पहले की परिजन दोनो के मिलने पर पहरा लगाते दोनो घर से भाग निकले। बहरहाल, दोनो के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Tags:    

Similar News