Meerut News: इतनी अधिक सदस्यता किसी भी दल की नहीं है जितनी बड़ी भाजपा के पास,सदस्यता अभियान को लेकर बोले बीजेपी नेता

Meerut News: बीजेपी व्यापारी नेता ने कहा कि,इतनी अधिक सदस्यता किसी भी दल की नहीं है जितनी बड़ी भाजपा के पास है।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-09-06 06:25 GMT

Meerut News (Pic- Newstrack)

Meerut News: भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान फिर से शुरू हो गया है। पूरे उत्तर प्रदेश में 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ पार्टी को दिया गया है। लेकिन हम 10 लाख से ज्यादा सदस्य हम सदस्य इस बार बनाएंगे। बीजेपी व्यापारी नेता ने कहा कि,इतनी अधिक सदस्यता किसी भी दल की नहीं है जितनी बड़ी भाजपा के पास है।

भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने आज यहां कहा कि, बीजेपी 2014 में सबसे बड़ा सदस्यों वाला राजनीतिक दल बना था। बीजेपी एक ऐसा इकलौता ऐसा राजनीतिक दल है, जिसके अंदर भी लोकतंत्र व्याप्त है और उसी बात को ध्यान में रखते हुए हर 6 साल के बाद बीजेपी का सदस्यता अभियान फिर से शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि, 2014 के अभियान में 10 करोड़ से ज्यादा भाजपा के सदस्य बने थे। इस बार भी उसी लक्ष्य को पार करने की सोच के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिला रहे हैं।

बीजेपी व्यापारी नेता विनीत अग्रवाल ने कहा कि कल उनके संगठन द्वारा शहर के शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट और आबूलेन बाजार में मेरे द्वारा साथी कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान चलाया गया था। इसके तहत दुकान-दुकान जाकर ऑनलाइन सदस्यता कराई गई। सदस्यता अभियान में शास्त्री नगर मंडल अध्यक्ष ललित मोरल,महामंत्री तपन गोयल, अभियान संयोजक राजेंद्र अग्रवाल, अभिनव अरोड़ा,आलोक सिसोदिया, मनीष जैन,हर्ष ग्रोवर, नीलम राजपूत, सेंट्रल मार्केट के पूर्व अध्यक्ष किशोर वाधवा,पूर्व महामंत्री महिपाल चौधरी,भारत भूषण,पुनीत रस्तोगी,आशीष गोयल, आबूलेन व्यापार संघ अध्यक्ष संजय महेश्वरी, महामंत्री संजय अग्रवाल, बरतन वाले, छावनी मंडल भाजपा अध्यक्ष विशाल कनौजिया,आलोक रस्तोगी, आदि मौजूद रहे।

बता दें कि कल भाजपा वरिष्ठ नेता विनीत अग्रवाल शारदा के सुशांत सिटी निवास पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, मेरठ के प्रभारी धर्मपाल सिंह ने पहुंच कर बीजेपी सदस्यता अभियान को लेकर विनीत अग्रवाल,एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, भाजपा क्षेत्र प्रभारी अभय सिंह के साथ सदस्यता अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे।

Tags:    

Similar News