Meerut News: कलेक्शन से लूट के आरोपी ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में हुआ घायल

Meerut News: नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने देर रात हुई मुठभेड़ की आज जानकारी देते हुए बताया कि थाना पल्लवपुरम पुलिस द्वारा उल्देपुर चौराहे के पास चैकिंग की जा रही थी।

Report :  Sushil Kumar
Update:2024-10-21 11:05 IST

Meerut Police encounter  (photo: social media )

Meerut News: कंकरखेड़ा में कलेक्शन एजेंट के साथ हुई लूट की घटना में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले अभियुक्त ने पुलिस से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक, अवैध तमंचा,कारतूस, व 25 हजार रूपये नगद बरामद हुए हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने देर रात हुई मुठभेड़ की आज जानकारी देते हुए बताया कि थाना पल्लवपुरम पुलिस द्वारा उल्देपुर चौराहे के पास चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान एक मोटर साईकिल सवार व्यक्ति को रोकने का इशारा किया गया, तो उक्त व्यक्ति पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग करके भागने लगा। पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही में बाईक सवार व्यक्ति पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

2.95 लाख रूपये की लूट

नगर पुलिस अधीक्षक के अऩुसार पुलिस पूछताछ में घायल व्यक्ति ने अपना नाम अजय(24) पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम हसनपुर थाना किठौर मेरठ बताया। अभियुक्त ने बताया कि 165 अक्टूबर को मैनें अपने साथियों के साथ मिलकर खिर्वा फ्लाइओवर कंकरखेडा के पास से शराब के पैसो का कलेक्शन करने वाले व्यक्ति से 2.95 लाख रूपये लूट की घटना को अंजाम दिया था। घटना के संबंध में थाना कंकरखेडा पर धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत है। थाना कंकरखेड़ा पुलिस द्वारा 20 अक्टूबर को सौरभ, हरित और मुनेद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मुकदमा मे धारा 109/317(2) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी।

बदमाश पर 9 मुकदमें

नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल शातिर बदमाश पर 9 मुकदमें है और कई बार जेल गया है। शुरूआती पूछताछ में बताया कि उक्त मोटर साईकिल का प्रयोग हाल में ही कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में हुई कलैक्शन एजेंट के साथ लूट की घटना में किया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की अगुवाई थाना पल्लवपुरम थानाध्यक्ष मुन्नेश सिंह कर रहे थे।

Tags:    

Similar News