Meerut News: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय बोले-पूरा देश कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है

Meerut News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि की पूरा देश इस समय कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है और यकीनन 20-24 के चुनाव में कांग्रेस का गठबंधन भारी बहुमत से देश में सरकार बनाएगी।

Report :  Sushil Kumar
Update:2023-10-29 20:49 IST

Meerut News (Pic:Newstrack)

Meerut News: जनपद में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया कि तेलंगाना, मध्य प्रदेश,राजस्थान,छत्तीसगढ़ व मिजोरम में कांग्रेस सरकार बनेगी। मीडिया के सवालों के जवाब में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि की पूरा देश इस समय कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहा है और यकीनन 20-24 के चुनाव में कांग्रेस का गठबंधन भारी बहुमत से देश में सरकार बनाएगी। इससे पहले शास्त्री नगर में दामोदर शर्मा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित संगोष्ठी व सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि भाजपा का मुकाबला अन्य और कोई दल नहीं कर सकता। केवल और केवल कांग्रेस कर सकती है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार चुनाव जीतने के लिए एड इनकम टैक्स आदि सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर सत्ता हथियाना चाहती,राहुल गांधी से मोदी सरकार डरी हुई है। भारत जोड़ो यात्रा ने देश की राजनीति की दशा व दिशा बदल दी है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना देश की आवश्यकता है, जितने जिनकी संख्या भारी उतनी उसकी हिस्सेदारी,ताकि देश के सभी वर्गों को अपना उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। देश के कांग्रेस शासित चार राज्यों में तीन राज्यों के मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग से आते हैं।

इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मेरठ पहुंचने पर उनका जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में परतापुर पर भव्य स्वागत किया। इसके अलवा प्रदेश अध्यक्ष का अनेक स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य सुरेंद्र पंजाबी के आकस्मिक निधन पर उनके विकटोरिया पार्क स्थित आवास पर पहुँच कर उनके परिवार जनो से संवेदना व्यक्त की।

प्रदेश अध्यक्ष गांधी आश्रम में गाँधी आश्रम के कर्मचारियों के चल रहें धरने में शामिल होकर उन्हें कांग्रेस पार्टी का समर्तन दिया। प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री कोकब हमीद केबीसी लाइन निवास पर पहुंचे जहां पर अहमद कोकब हमीद ने शहर के गणमान्य व्यक्तियों के साथ स्वागत किया। वही पर मौलाना व धार्मिक व्यक्तयों से मुलाकात की। इस अवसर पर महेंद्र शर्मा सलीम खान धूम सिंह गुर्जर, कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय पूर्व विधायक पंडित दामोदर शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने भी पहुंचे। इस अवसर पर अनेक वरिष्ठ कांग्रेस विधायक स्वर्गीय दामोदर शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने हमेशा समाज के लिए समर्पित होकर कार्य किया।

Tags:    

Similar News