Meerut News: ...तो इस बार कांवड़ यात्रा में देशभक्ति पर होगा ज्यादा फोकस

Meerut News: पुलिस अफसरों का कहना है कि कावड़ यात्रा में देशभक्ति को ज्यादा फोकस किया जाएगा। कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। शिवभक्त तिरंगा झंडा लेकर चले, प्रेरित किया जाएगा।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2024-07-11 10:23 GMT

कांवड़ यात्रा में देशभक्ति पर होगा ज्यादा फोकस (न्यूजट्रैक)

Meerut News: कांवड़ यात्रा में देशभक्ति को ज्यादा फोकस किया जाएगा। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अनुसार इस बार भी कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। इस बार खास बात यह है कि कांवड़ियों को तिरंगा झंडा लेकर चले, इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। पुलिस अफसरों का कहना है कि कावड़ यात्रा में देशभक्ति को ज्यादा फोकस किया जाएगा। कांवड़ यात्रा पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी। शिवभक्त तिरंगा झंडा लेकर चले, प्रेरित किया जाएगा।

मेरठ जोन के एडीजी ध्रुव कांत ठाकुर के मुताबिक कांवड़ रूट के सभी 12 जिलों का एक वॉट्सऐप ग्रुप भी बनाया जाएगा। इसमें हरिद्वार से हर घंटे निकलने वाले शिवभक्तों की जानकारी साझा की जाएगी। 22 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर हर स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तमाम सरकारी विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने और कांवड़ यात्रा के दौरान सतर्कता बनाए रखने के लिए जनपद को 22 जोन और 62 सेक्टर में बांट कर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। तैनात किए गए अधिकारी आठ-आठ घंटे अपने निर्धारित स्थान पर तैनात रहेंगे। जनपद में स्थित मुख्य कांवड़ मार्गों की 24 घंटे निगरानी होगी और तमाम अधिकारियों को जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाने के साथ रिजर्व में भी रखा गया है।

एक सरकारी अनुमान के मुताबिक कांवड़ यात्रा में करीब 4.5 करोड़ कांवड़िए हरिद्वार और गोमुख से जल उठाएंगे। माना जाता है कि सबले पहले श्रवण कुमार ने त्रेता युग में कांवड़ यात्रा की शुरुआत की थी। अपने दृष्टिहीन माता-पिता को तीर्थ यात्रा कराते समय जब वह हिमाचल के ऊना में थे तब उनसे उनके माता-पिता ने हरिद्वार में गंगा स्नान करने की इच्छा के बारे में बताया. उनकी इस इच्छा को पूरा करने के लिए श्रवण कुमार ने उन्हें कांवड़ में बैठाया और हरिद्वार लाकर गंगा स्नान कराए. वहां से वह अपने साथ गंगाजल भी लाए. माना जाता है तभी से कांवड़ यात्रा की शुरुआत हुई।

Tags:    

Similar News