UP Nikay Chunav Result 2023: मेरठ में बीजेपी जीत की ओर, मुस्लिम और दलित वोटों का बंटवारा सपा-बसपा के लिए खतरे की घंटी

UP Nikay Chunav Result 2023: बीजेपी के हरिकांत अहलूवालिया को आठंवे राउंड तक 134292 मत मिल चुके हैं। जबकि सपा की सीमा प्रधान को 58813मत मिले हैं। औवेसी की पार्टी से खड़े अनस 47931 मत लेकर तीसरे स्थान पर हैं।

Update:2023-05-13 21:38 IST
UP Nikay Chunav Result 2023 (photo: social media )

UP Nikay Chunav Result 2023: उत्तर प्रदेश के मेरठ नगर निगम मेयर पद के चुनाव में बीजेपी बड़ी जीत की ओर लगातार आगे बढ़ रही है। समाचार लिखे जाने समय तक आठवें राउंड के बाद बीजेपी के हरिकांत अहलूवालिया 75479 मतों से सपा की सीमा प्रधान से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के हरिकांत अहलूवालिया को आठंवे राउंड तक 134292 मत मिल चुके हैं। जबकि सपा की सीमा प्रधान को 58813मत मिले हैं। औवेसी की पार्टी से खड़े अनस 47931 मत लेकर तीसरे स्थान पर हैं। जबकि बसपा के हशमत 30393 मतों के साथ चौथे नम्बर हैं। कांग्रेस के नसीम कुरैशी 6848 मत लेकर पांचवे स्थान पर जबकि आप की ऋचा सिंह 3184 मत लेकर छठे स्थान पर हैं।

पार्षद में भाजपा के 50 प्रत्याशी जीत की ओर

मेयर की तरह पार्षद पर भी बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि अबकी बार भाजपा के 50 से अधिक पार्षद जीत दर्ज करा सकते हैं। मेरठ के कताई मिल परतापुर में भाजपा के कार्यालय में जश्न मनना शुरू हो गया है। यहां जीते हुए पार्षद भाजपा कार्यालय में पहुंच रहे हैं। उनका स्वागत करने के लिए भाजपा सांसद विधायक एमएलसी राज्यसभा सांसद सहित भाजपा के दिग्गज नेता कर रहे हैं। बीजेपी के लिए खुशी की बात यह है इस चुनाव में उसको दलितों के भी वोट अच्छी खासी संख्या में मिल रहे हैं। दलितों की नई बस्ती लल्लापुरा वार्ड 1 के अलावा अन्य दलित इलाकों में काफी वोट मिले हैं। हालांकि भगवतपुरा में सपा ने दलित वोट में सेंध मारी है।

अभी तक की मतगणना से सपा और बसपा के गहरा झटका लगा है। चुनाव में जिस तरह औवेसी की पार्टी के अनस ने 47931 मत लेकर तीसरे स्थान पर हैं, उसने सपा और बसपा नेताओं के दिल की धड़कने बढ़ा दी हैं। मतगणना से साफ है कि मुस्लिमों के अधिकांश मतों पर औवेसी की पार्टी ने कब्जा कर लिया है। गौरतलब है कि चुनाव से पहले तक सपा और बसपा मुसलमान वोटों पर फना अधिकार जता रही थी। लेकिन,मुस्लिम इलाकों के बूथों से मतगणना के जो परिणाम सामने आ रहे हैं उससे पता चलता है कि मुसलमानों ने इस बार सपा और बसपा को अंगूठा दिखा दिया है। बसपा की चिंता मुसलमानों के साथ ही दलित वोटों का बड़ी संख्या में बीजेपी की तरफ जाना है।

Tags:    

Similar News