×

UP Nikay Chunav 2023 Result: मेरठ की इस नगर पंचायत में निर्दलीय चल रहा भाजपा से आगे, वार्डों में ये रहे नतीजे

UP Nikay Chunav 2023 Result: मेरठ की हस्तिनापुर नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार सुनीता वर्मा आगे चल रही हैं। हस्तिनापुर में अभी तक दूसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी संतोष देवी हैं।

Sushil Kumar
Published on: 13 May 2023 3:57 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023 Result: मेरठ की इस नगर पंचायत में निर्दलीय चल रहा भाजपा से आगे, वार्डों में ये रहे नतीजे
X
यूपी निकाय चुनाव परिणाम: Photo- Newstrack

UP Nikay Chunav 2023 Result: मेरठ की हस्तिनापुर नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार सुनीता वर्मा आगे चल रही हैं। हस्तिनापुर में अभी तक दूसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी संतोष देवी हैं। जबकि भाजपा की सुधा खटीक तीसरे नंबर पर हैं। हस्तिनापुर नगर पंचायत चुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार डॉ.सुनीता वर्मा और भाजपा प्रत्याशी सुधा खटीक के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। दोनों ही प्रत्याशी मैदान में थे, अभी तक एक वार्ड से 5 वार्ड तक के नतीजे आ चुके हैं। निर्दलीय उम्मीदवार डॉ.सुनीता वर्मा 1600 मतों से आगे चल रही हैं।

इन वार्डों में जीते ये उम्मीदवार

वार्ड-1 तुलसावती बसपा, वार्ड-3 अरुण मचल भाजपा, वार्ड-7 नरेश सैनी बसपा, वार्ड-9 रेशमा सोनकर भाजपा, वार्ड-21 बबिता खन्ना भाजपा, वार्ड-29 पवन चौधरी भाजपा, वार्ड-37 दीपिका शर्मा भाजपा, वार्ड-39 राजीव गुप्ता भाजपा, वार्ड-43 सारिका शर्मा कांग्रेस, वार्ड-47 कुलदीप भाजपा, वार्ड-49 निशा परवीन सपा, वार्ड-51 राजेन्द्र उपाध्याय भाजपा, वार्ड-53 श्रीमती पुंडीर निर्दल, वार्ड-57 विक्रांत ढाका भाजपा, वार्ड-59 प्रवीण अरोड़ा भाजपा, वार्ड-61 वीरेंद्र शर्मा भाजपा, वार्ड-63 अनुज वशिष्ठ भाजपा, वार्ड-67 गगनदीप गौतम निर्दल और वार्ड-69 पंकज गोयल भाजपा को जीत हासिल हो चुकी है।

नगर पंचायतों के वार्डों में मौजूदा हालात...

दौराला नगर पंचायत में वार्ड की मतगणना में देवेंद्र चौधरी को 904, रजनीश अहलावत 1210, रीमा शर्मा को 521 और भाजपा की अंजू गुप्त 291 वोट मिल चुके हैं। कस्बा करनावल की मतगणना में बसपा प्रत्याशी ऋषि पाल को 712 मत मिले, भाजपा के बागी लोकेंद्र सिंह को 363, भाजपा के सतीश चेयरमैन को 295, उधम सिंह की पत्नी पुष्पा को 175, निर्दलीय मास्टर इंद्रपाल सिंह को 47 मत मिले। फलावदा नगर पंचायत के वार्ड 1,3,4 में अशोक को 1005, फुरकान को 620, इंतजार को 485, राजू को 60, नययर को 39 वोट मिले हैं।

नगर पंचायत सिवाल खास का पहला राउंड पूरा हो चुका है। भाजपा प्रत्याशी राशिदा बेगम 1898, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी की फुरकाना 1098, बसपा पार्टी से उम्मीदवार अकबरी 1019, आरएलडी से प्रत्याशी शाहजहां 732, कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी नईम 261 वोट हासिल कर पाए हैं।

Sushil Kumar

Sushil Kumar

Next Story