Meerut News: नाम बदलकर युवक ने गाजियाबाद की महिला से किया रेप, हिंदू संगठन ने थाना का किया घेराव, आरोपी गिरफ्तार

Meerut News: पीड़ित महिला से आप बीती सुनने के बाद थाना दिल्ली गेट पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Report :  Sushil Kumar
Update:2023-10-18 21:15 IST

Meerut News (Pic:Social Media)

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक युवक पर गाजियाबाद निवासी एक महिला के साथ मेरठ के होटल में दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। यह घटना शहर के थाना देहली गेट क्षेत्र की है। पीड़ित महिला से आप बीती सुनने के बाद थाना दिल्ली गेट पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित महिला द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार मेरठ के थाना लोहिया नगर क्षेत्र निवासी नदीम की मिस कॉल एक महीने पहले गाजियाबाद के मोदीनगर की रहने वाली एक महिला के फोन पर आई थी।

महिला को नदीम ने अपना नाम पवन बताया था। इसके बाद दोनों में आपस में दोस्ती हो गई। और दोनों फोन पर अक्सर आपस में बातें करने लगे। कल महिला को नदीम ने मेरठ शहर के घंटाघर स्थित एक होटल में बुलाया। आरोप है कि यहां पर नदीम ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बातों बातों में यहां पर महिला को पता चल गया कि पवन का असली नाम नदीम है। आरोपी की असलियत खुलने पर महिला ने होटल में ही हंगामा शुरू कर दिया।

हंगामे की सूचना पर थाना दिल्ली गेट पुलिस मौके पर पहुंची‌ पीड़िता ने आरोपी की सारी करतूत खोलकर रख दी। महिला की तहरीर पर थाना देहली गेट पुलिस ने नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना पर कुछ हिंदू संगठन के लोग भी थाने पर पहुंचे। लेकिन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट होकर वह वापस लौट गए। थाना दिल्ली गेट इंस्पेक्टर को विनय कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

 

Tags:    

Similar News