ये गठबंधन नहीं मोदी को हटाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है: सुरेश खन्ना

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने वृद्धावस्था पेंशन मे सौ रूपये बङाने की घोषणा की है। दिव्यांगो का सरकारी नौकरी मे आरक्षण अभी तक तीन पर्सेंट था अब उसको बढ़ा कर चार प्रतिशत कर दिया गया है। निराश्रित पेंशन अभी तक साठ साल तक मिलती थी अब जीवन भर मिलेगी

Update: 2019-01-28 10:47 GMT

शाहजहांपुर: यहां जिला प्रशासन की तरफ से पेंशन कैंप लगाया गया। जिसमें कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश खन्ना ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करके गठबंधन पर जमकर हमला बोला। कैबिनेट मिनिस्टर ने कहा कि ये गठबंधन नहीं मोदी को हटाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। गठबंधन नही है ये जनता को ठगने का गठबंधन बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने वृद्धावस्था पेंशन मे सौ रूपये बङाने की घोषणा की है। दिव्यांगो का सरकारी नौकरी मे आरक्षण अभी तक तीन पर्सेंट था अब उसको बढ़ा कर चार प्रतिशत कर दिया गया है। निराश्रित पेंशन अभी तक साठ साल तक मिलती थी अब जीवन भर मिलेगी।

ये भी पढ़ें— बोले अमित शाह- कांग्रेस ने केवल ‘ओनली राहुल, ओनली प्रियंका’ दिया

जिला प्रशासन की तरफ से आज रामलीला मैदान मे पेंशन कैंप का आयोजन किया गया था। इस कैंप के जरिए वृद्धावस्था पेंशन दिव्यांगो की पेंशन से लेकर तमाम ऐसी योजनाओं है जो एक जगह पर ही लाभार्थियों का सत्यापन करके उनको उस योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। इस कैंप मे केबिनेट मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना पहुंचे थे। उन्होंने कैंप मे आए लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं के बारे मे बताया और केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की।

ये भी पढ़ें— यहां लगे ‘एक शेर सौ गठबंधन, फिर आएगी मोदी सरकार’ के पोस्टर

कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना ने मीडिया से बात करके कहा कि प्रदेश मे गठबंधन नहीं बना है। ये मोदी को हटाने के लिए एक षड्यंत्र रचा गया है। लेकिन अब जनता जानती है कि किसने जनता को ठगने का काम किया है। उनका कहना है कि 2014 मे हमे साढे़ 13 करोड़ वोट मिला था। इस बार तो पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं से करीब 22 करोड़ लोग लाभान्वित हो चुके है। ऐसे में हमे पूरा भरोसा है कि आने वाले चुनाव मे पिछले चुनाव से बङी जीत हमारी होगी। जनता अब मोटे मोटे कामों को देखकर फैसला लेती है। प्रदेश मे बना गठबंधन नही मे जनता को ठगने के लिए ठगबंधन है।

ये भी पढ़ें— PM ने दिखाया दम- हम छेड़ते नहीं हैं लेकिन छेड़ने पर छोड़ते भी नहीं

वही उन्होंने सीएम योगी को बधाई देते हुए कहा कि अब वृद्धावस्था पेंशन मे सौ रूपये बङाने की घोषणा की है। और अभी तक दिव्यांगों का सरकारी नौकरी मे आरक्षण तीन प्रतिशत था उसको सीएम योगी ने बङाकर चार प्रतिशत कर दिया है। अभी तक निराश्चित पेंशन की आयू सीमा 60 साल तक की थी। सीएम के ऐलान के बाद उसको बङाकर जीवन भर कर दी है। राम मंदिर के सवाल पर कहा कि राम मंदिर पर जल्दी फैसला होना चहिए।

Tags:    

Similar News