Moradabad News: बीएमसी कर्मचारी की रिश्तेदार ने बनवाया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र
Moradabad News: छानबीन करने पर पता चला उसकी साली 35 वर्षीय रजिया द्वारा नगर निगम टाउन हॉल स्थित जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र ऑफिस से उसकी मृतक बीवी का फर्जी प्रमाण पत्र बनवा लिया गया है।;
बीएमसी कर्मचारी की रिश्तेदार ने बनवाया फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र: Photo- Social Media
Moradabad News: लालच इंसान को किस कदर नीचे गिरने पर मजबूर कर देता है। लालची इंसान सब कुछ भूल कर तमाम रिश्ते नाते अपने लालच की भेंट चढ़ा देता है। ऐसी ही एक घटना मुरादाबाद के गलशहीद थाने के इलाके में देखने को मिली। सगी बहन ने अपनी बड़ी बहन का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र मुरादाबाद नगर निगम से बनवा लिया।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मुम्बई की बीएमसी में कार्यरत, मुरादाबाद के गलशहीद ईदगाह इलाके के डॉ रिजवान की दुकान के पास मौजूद व हाल निवासी मुम्बई अंधेरी चीमत पाड़ा नाका अंधेरी निवासी मौहम्मद यूसुफ शमशी ने एसएचओ कोतवाली को शिकायत करते हुए बताया उसकी बीवी हाफिया की मृत्यु गत एक बर्ष पूर्व हो चुकी हैं।
उसके रिश्तेदारों ने मुंबई में उसे फोन पर जब इस बात की जानकारी दी तब वह मुरादाबाद पहुंचा है। छानबीन करने पर पता चला उसकी साली 35 वर्षीय रजिया द्वारा नगर निगम टाउन हॉल स्थित जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र ऑफिस से उसकी मृतक बीवी का फर्जी प्रमाण पत्र बनवा लिया गया है।
बीवी का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र
मुम्बई बीएमसी में कार्यरत मौहम्मद यूसुफ शमशी ने बताया उनकी बीवी की कई पॉलिसी के साथ कई प्रोपर्टी भी मौजूद हैं। इतना ही नही राशन कार्ड और गैस कनेक्शन भी उनकी बीवी हाफिया के नाम से ही था। उन्होंने बताया कि जाहिर है कि इन सभी चीजों का लाभ उठाने के लिए ही उसकी बीवी का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र नगर निगम मुरादाबाद से बनवा लिया गया है।
एसएचओ कोतवाली द्वारा आरोपी युवती रजिया के खिलाफ नए कानून की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित यूसुफ ने बताया अभी उसकी साली आरोपी रजिया ने शादी नही की है और इस फर्जी प्रमाण पत्र से वह कथित रूप से पॉलिसी के साथ साथ प्रॉपर्टी भी हथियाना चाह रही थीं। एसएचओ कोतवाली द्वारा तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए गए है।