Moradabad News: दुकानें बंद, सड़क पर उतरे व्यापारी, नगर निगम की तानाशाही के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल

Moradabad News: महानगर के दुकानदारों ने निगम पर हठधर्मी का आरोप लगते हुए कहा कि पिछले 2वर्षों से मुरादाबाद का नगर निगम व्यापारियों का शोषण करता आ रहा है चाहे सौंदर्यीकरण के नाम से हो या किराया वृद्धि के बहाने हो।;

Update:2025-03-09 17:33 IST

किराया वृद्धि को लेकर नगर निगम के खिलाफ व्यापारियों ने किया प्रदर्शन (Photo- Social Media)

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में नगर निगम के खिलाफ नारे बाजी करते हुए व्यापारी सड़कों पर उतर आए हैं। महानगर के व्यापारियों में किराया वृद्धि को लेकर भारी रोष व्याप्त है। जिस कारण व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है।

मुरादाबाद में नगर निगम के किराया वृद्धि के विरुद्ध मुरादाबाद दुकानदार अपने अपने प्रतिष्ठान बंद करके सड़कों पर उतर आए हैं। आज रविवार को नगर निगम किराएदार समिति से जुड़े व्यापारियों ने नगर निगम के विरुद्ध अनिश्चितकालीन रूप से दुकानों पर ताला मार दिया है।

दुकानदार रतन भाटिया ने बताया कि बुध बाजार मानपुर जेल रोड कचहरी रोड की दुकानों के किराए में बेतहाशा वृद्धि की गई है, जिसके चलते हम लोगों अनिश्चितकालीन दुकानों पर ताला लगा दिया है। उन्होंने आगे बताया कि पहले हमे जिस दुकान का किराया निगम को 300 रुपए देना होता था। अब नए किराए के अनुसार उस दुकान का किराया बढ़ाकर 8 से 10 हजार रुपए तक कर दिया गया है।

व्यापारियों का शोषण करता है नगर निगम

महानगर के दुकानदारों ने निगम पर हठधर्मी का आरोप लगते हुए कहा कि पिछले 2वर्षों से मुरादाबाद का नगर निगम व्यापारियों का शोषण करता आ रहा है चाहे सौंदर्यीकरण के नाम से हो या किराया वृद्धि के बहाने हो।

हिंदू व्यापारी ना होली मनाएगा और मुस्लिम व्यापारी ना ही ईद, उन्होंने कहा कि पहले नामांतरण शुल्क 25 हजार जाता था, अब उसको बढ़ाकर 30% किराए का प्रीमियम भी लिया जा रहा है।

इतना ही नहीं व्यापारियों ने नगर निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निगम द्वारा सुबह 7:00 बजे दुकानों पर सील लगा दी जाती है, जो हमें अब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।

नगर निगम की तानाशाही से लड़ने की तैयारी कर चुके हैं व्यापारी

इसके साथ ही नगर निगम व्यापारियों के साथ साथ 15 साल का एग्रीमेंट भी करने का प्रेशर बना रहा है जो हम व्यापारियों को कतई मंजूर नहीं। हम लोग इसका विरोध करते हैं। व्यापारियों ने बताया कि व्यापारी अपनी दुकान नहीं खोलेंगे। अब हम लोग नगर निगम की तानाशाही से लड़ने की तैयारी कर चुके हैं। आज से हिंदू व्यापारी ना होली मनाएगा और मुस्लिम व्यापारी ना ही ईद मनाएगा। इस बार मुरादाबाद के इतिहास में व्यापारियों की फीकी ईद ओर रंगहीन होली के जिम्मेदार मुरादाबाद कामगार निगम प्रशासन होगा।

Tags:    

Similar News