Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा' 25 फरवरी को पहुंचेगी मुरादाबाद

Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को चंदौली के रास्ते उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी और 11 दिनों में प्रदेश के 20 जिलों का सफर तय करते हुए 25 फरवरी को मुरादाबाद पहुंचेगी।

Report :  Sudhir Goyal
Update: 2024-02-09 05:55 GMT

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी (सोशल मीडिया)

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा आगामी 25 फरवरी को मुरादाबाद पहुंचेगी। जिसकी तैयारी कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक स्तर पर शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष मुहम्मद अहमद ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मार्ग को रणनीति तैयार कर ली गई है। उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 फरवरी को चंदौली के रास्ते उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगी और 11 दिनों में प्रदेश के 20 जिलों का सफर तय करते हुए 25 फरवरी को मुरादाबाद पहुंचेगी।

पीतल कारीगरों से मिलेंगे राहुल गांधी

मुहम्मद अहमद ने बताया कि मुरादाबाद के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा यहां से आगरा होते हुए राजस्थान मे प्रवेश करेगी। राहुल गांधी विभिन्न जिलों में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे तथा विभिन्न वर्ग के लोगों से संवाद भी करेंगे। इसका कार्यक्रम भी जिलेवार तय किया जा रहा है। मुहम्मद अहमद ने बताया कि मुरादाबाद मे राहुल गांधी पीतल कारीगरों से मुलाकात कर संवाद करेंगे। इसके अलावा पीतल उद्योग से जुडी समस्याओं को जानने के बाद निदान के लिए पार्टी शीर्ष नेतृत्व को प्रस्ताव देंगे।

14 जनवरी को शुरू हुई थी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा चंदौली से वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, सम्भल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा में भ्रमण करेगी। 16 फरवरी को राहुल गांधी चंदौली से यूपी में प्रवेश करेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा 11 दिन यूपी के प्रमुख शहरों में भ्रमण करेगी और राहुल गांधी लोगों से संवाद करेंगे। बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा’ पिछले महीने 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी। 

Tags:    

Similar News