Akhilesh-Mulayam की मुलाकात: करीब एक घंटे हुई वार्ता, क्या बात हुई ?

Lucknow: आज समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच एक घंटे तक हुई लम्बी चर्चा के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है।

Written By :  Shreedhar Agnihotri
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-04-15 15:06 GMT

अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव। (Social media)

Lucknow: विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) में हुई हार के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में मंथन का दौर तेज हो गया है। आज पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बीच एक घंटे तक हुई लम्बी चर्चा के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है।

देर शाम पार्टी कार्यालय पर दोनो नेताओं ने लगभग एक घंटे तक हुई चर्चा के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि चाचा शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav), मो आजम खां (Mohd Azam Khan) और आज ही सुखपाल सिंह यादव (Sukhpal Singh Yadav) के पार्टी छोडने की अटकलों को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई आजमगढ़ सीट (Azamgarh seat) के उपचुनाव में प्रत्याशी चयन पर भी विचार किया गया।

सीएम योगी से मिल चुके हैं शिवपाल सिंह यादव

उल्लेखनीय है कि हाल ही में शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav), मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) से मिल चुके है। उनके भाजपा (BJP) में जाने की अटकलें भी इन दिनों तेज हैं। वहीं दूसरी तरफ मो आजम खां (Mohd Azam Khan) के समर्थकों की नाराजगी की बातें भी राजनीतिक क्षेत्र में चर्चा का केन्द्र बनी हुई है। आजम समर्थकों का कहना है कि जब से आजम खां जेल गए हैं तब से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) केवल एक बार उन्हें देखने गए। उन्होंने न तो उनके जेल से छूटने को लेकर कोई प्रयास किए और न ही उन्हें नेता विधानमंडल दल बनाया।

आज कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले सुखराम सिंह यादव

वहीं दूसरी तरफ आज कानपुर (Kanpur) के पुराने समाजवादी परिवार के सदस्य सुखराम सिंह यादव भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले हैं। उनके बेटे पहले ही भाजपा (BJP) में शामिल हो चुके है। जिसे लेकर समाजवादी पार्टी के अंदर नेतृत्व पर लगातार सवाल उठ रहे है। पार्टी के एक गुट का यह भी कहना है कि पार्टी का नेतृत्व संभालने के लिए मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को स्वंय आगे आना होगा। इसलिए संभावना इस बात की है कि आज पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और वयोवृद्व नेता मुलायम सिंह यादव के बीच जो एक घंटे तक बातचीत हुई है उसमें इन्ही सब बातों पर विचार विमर्श किया गया है। 

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।-

Tags:    

Similar News