Mulayam Singh Yadav Jaunpur: मुलायम सिंह यादव ने कहा- देश के विकास के लिए किसानो को सुविधा देनी होगी

Mulayam Singh Yadav Jaunpur: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने आज जौनपुर की मल्हनी विधानसभा में किसानों को मुद्दा बनाया।

Report :  Kapil Dev Maurya
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2022-03-04 14:28 GMT

जौनपुर में मुलायम सिंह यादव। 

Mulayam Singh Yadav Jaunpur: यूपी विधान सभा (UP Assembly Election 2022) के इस चुनाव में सपा के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Former Chief Minister Mulayam Singh Yadav) करहल में अपने पुत्र सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP president Akhilesh Yadav) के लिए वोट मांगने के बाद सातवें चरण के चुनाव (seventh phase elections) में अपने खास मित्र स्व पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव के लिए दूसरी चुनावी जनसभा मल्हनी विधान सभा के कोलाहलगंज में करते हुए आज सपा के लिये वोट करने की अपील जनता से किया है।

अगर देश का विकास करना है तो किसानों को सुविधा देनी होगी: मुलायम सिंह यादव

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Former Chief Minister Mulayam Singh Yadav) ने पूर्वांचल की सबसे चर्चित सीट जौनपुर की मल्हनी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर देश का विकास करना है तो किसानों को सुविधा देनी होगी। संबोधन के दौरान मुलायम सिंह यादव (Former Chief Minister Mulayam Singh Yadav) को दो बार बैठ कर विश्राम लेना पड़ा। सपा नेता ने अपने संबोधन में लोगों से संकल्प भी दिलवाया कि वह समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को वोट करें।

समाजवादी पार्टी ने गरीबों, नौजवानों की बात कही है: संरक्षक

संरक्षक ने कहा कि नौजवान बेरोजगार है, किसान को पैदावार की मेहनत नहीं मिल रही है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने गरीबों, नौजवानों की बात कही है। किसान को उसकी कीमत नहीं मिल रही है। सपा नेता ने आरोप लगाया कि आज की सरकार में किसान की उपेक्षा हो रही है। नौजवान को नौकरी नहीं मिल रही। सपा का लक्ष्य है कि गरीब, किसान, बेसहारा को विशेष सुविधा मिले। मुलायम सिंह यादव (Former Chief Minister Mulayam Singh Yadav) ने कहा कि जनता को सपा पर विश्वास है। सपा जो कहती है वो करती है। उन्होंने कहा कि कोई और राजनीतिक दल वादा पूरा नहीं करता। सपा संरक्षक ने कहा कि आज के समय में व्यापारी को लाभ नहीं मिल रहा। सपा इसके लिए काम करेगी। 

जनता की उम्मीदों को पूरा करना हमारा फर्ज बनता है: मुलायम

मुलायम सिंह (Former Chief Minister Mulayam Singh Yadav) ने बिना धनंजय सिंह का नाम लिए कहा कि उधर अन्याय अत्याचार करने वाले लोग हैं। मल्हनी से सपा प्रत्याशी लकी यादव (SP candidate from Malhani Lucky Yadav) के पक्ष में प्रचार करने आए मुलायम सिंह यादव (Former Chief Minister Mulayam Singh Yadav) ने कहा कि देश का विकास करना है तो किसानों को सुविधा देनी होगी और नौजवान के बारे में सोचना होगा। मुलायम सिंह (Former Chief Minister Mulayam Singh Yadav) ने कहा कि जनता इतनी बड़ी संख्या में हमारे साथ आई है। जनता की उम्मीदों को पूरा करना हमारा फर्ज बनता है। आज देख रहे हैं क्या हाल है कहीं पर हिंसा है कहीं अत्याचार है कहीं जाति के नाम पर भेदभाव हो रहा है। हम कोई भेदभाव नहीं करेंगे सबको साथ लेकर चलेंगे। साथ ही कहा कि जनसभा में मौजूद जनता की य

देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News