Muzaffarnagar: प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाने में जुटा, SSP बोले-...तो सील करेंगे

Fire in Muzaffarnagar: जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक वेस्ट प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। अग्निकांड में गोदाम में रखा सारा माल जलकर खाक हो गया।

Report :  Amit Kaliyan
Update: 2024-01-16 12:41 GMT

प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग (Social Media)

Fire in Muzaffarnagar : यूपी के मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार (16 जनवरी) को उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक वेस्ट प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते अग्निकांड ने भीषण रूप ले लिया। गोदाम में रखा सारा माल जलकर खाक हो गया। वहीं, गोदाम के आसपास बने मकान में भी अफरा-तफरी मच गई।

आग की सूचना पर आला अधिकारी, दमकल विभाग के साथ मौके पर पहुंचे। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि खुद मुजफ्फरनगर एसएसपी अभिषेक सिंह (SSP Abhishek Singh) भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना का जायजा लिया। इस मामले की जांच नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी को सौंपी गई है।

SSP अभिषेक सिंह- हादसे में किसी की जान नहीं गई

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक सिंह ने बताया कि, जिले की सिविल लाइन क्षेत्र के कच्ची सड़क के पास एक प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। यह गोदाम राशिद नाम के व्यक्ति का है। यहां तीन फायर टेंडर इस समय मौजूद हैं। काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया, अंदर जो पड़ा बाकी सामान है, वहां तक फायर लाइन बना दी गई है। हादसे में किसी की जान नहीं गई है। आसपास के क्षेत्र को खाली करवा लिया गया है। '

...तो सील होगा प्लास्टिक गोदाम 

उन्होंने बताया कि, 'यह प्लास्टिक सामान का गोदाम था। आग की वजह से जहरीला धुआं निकल रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट और एएसपी सीओ सिटी की एक टीम गठित कर दी गई है। इसकी लाइसेंस एवं कानूनी वैद्यता को जांच लें, यदि सही नहीं पाया जाता है तो यह गोदाम सील होगा।'

SSP बोले- फायर ऑडिट होना आवश्यक है

एसएसपी अभिषेक सिंह ने कहा, 'एक अभियान चलाया गया था। जिसके तहत किसी भी इलाके में अगर इस प्रकार प्लास्टिक अथवा किसी अन्य प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ का गोदाम है, तो वहां फायर ऑडिट होना आवश्यक है। यदि ऐसा नहीं है या फिर उनके पास एनओसी नहीं है। तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।'

गोदाम के पीछे की कॉलोनी और मदरसा खाली करवाया 

एसएसपी का कहना है कि, 'हो सकता है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी हो। लेकिन, जब तक हमारी फायर एक्सपर्ट की रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक कुछ कहना ठीक नहीं होगा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, यह आग प्लास्टिक गोदाम में लगी थी। शुरुआती तौर पर आग की लपटें काफी ऊंची रही। यहां अग्निशमन विभाग के तीन वाहनों ने आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, हमारे एफएससो और जितने भी फायर डिपार्मेंट के कर्मचारी हैं वह लगातार काम कर रहे हैं। बाकी सिविल पुलिस ने एरिया को प्रतिबंधित किया है। आग पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है। हमने मेरठ व सहारनपुर से भी अतिरिक्त फायर टेंडर्स क़ी रिक्वेस्टेशन भेजी है। आसपास के इलाके को खाली करवा दिया गया है। गोदाम के पीछे कॉलोनी और मदरसा को भी खाली करवाया गया है।'

Tags:    

Similar News