ऋषभ पंत की जान बचाने वाले रजत ने प्रेमिका के साथ खाया जहर, हालत नाजुक

Muzaffarnagar News: रजत पर युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दो दिन पहले वह उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया और फिर उसे जहर खिला दिया।;

Update:2025-02-13 16:08 IST

muzaffarnagar news

Muzaffarnagar News: क्रिकेटर ऋषभ पंत को हादसे में बचाने वाला देवदूत आज खुद जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। साल 2022 में जब क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ था। जब रजत नाम के शख्स ने ऋषभ को बचाया था। लेकिन अब उसी रजत ने अपनी प्रेमिका के साथ जीवन खत्म करने के लिए जहर खा लिया। जहर खाने से प्रेमिका की तो मौत हो गयी है। वहीं रजत की हालत नाजुक बनी हुई है।

मुजफ्फरनगर के शकरपुर स्थित मजरा बुच्चा बस्ती में रहने वाले रजत पर युवती के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दो दिन पहले वह उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया और फिर उसे जहर खिला दिया। युवती की मां ने रजत के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। वहीं अभी रजत का उपचार अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस रजत के होश में आने का इंतजार कर रही है।

बताया जा रहा है कि बीते पांच साल रजत का 21 साल की मनु के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन परिजन इस रिष्ते के खिलाफ थे। दोनों के परिजनों ने विवाह कराने से इनकार कर दिया। यहीं नहीं दोनों के घरवालों ने उनकी शादी भी कहीं और तय कर दी। इससे आहत होकर रजत और मनु ने बीते नौ फरवरी को घर से भाग गये। साथ जीने के सपने न पूरे होने पर दोनों से साथ मरने का फैसला कर लिया और जहर खा लिया। जहर खाने के बाद दोनों बेहोश हो गये। खेत में युवक और युवती की बदहवास हालत में पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। वहीं रजत की हालत गंभीर बनी हुई है।

ऋषभ पंत की बचायी थी जान

रूड़की जाते समय 30 दिसंबर 2022 को क्रिकेटर ऋषभ पंत मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकरा गई थी। तब रजत ने ही ऋषभ पंत को अस्पताल पहुंचाया था। जब ऋषभ पंत स्वस्थ हो गये थे तब उन्होंने जान बचाने वाले रजत और एक अन्य मददगार को स्कूटी भेंट कर आभार जताया था।

Tags:    

Similar News