Muzaffarnagar News : UP राजस्व परिषद अध्यक्ष का मुज़फ्फरनगर दौरा, चकबंदी पेशकार को किया निलंबित

Muzaffarnagar News : राजस्व परिषद के अध्यक्ष रजनीश दुबे ने कलेक्ट्रेट परिसर में सलामी के बाद करदम का पेड़ लगाया गया और कलक्ट्रेट के माल खाना, अभिलेख कक्ष, सार्वजनिक शौचालय आदि का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही नए माल खाने का शुभारंभ भी किया।

Report :  Amit Kaliyan
Update: 2024-07-16 17:19 GMT

Muzaffarnagar News : प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में मंगलवार सुबह पहुंचे उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद् के अध्यक्ष रजनीश दुबे ने कलक्ट्रेट का औचक निरिक्षण किया। मुजफ्फरनगर जिला कलेक्ट्रेट परिसर को पूरी तरह प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दुल्हन की तरह पहले से ही सजाया गया था, जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह की निगरानी में व्यवस्थाओं को चाकबंद किया गया था।

राजस्व परिषद के अध्यक्ष रजनीश दुबे ने कलेक्ट्रेट परिसर में सलामी के बाद करदम का पेड़ लगाया गया और कलक्ट्रेट के माल खाना, अभिलेख कक्ष, सार्वजनिक शौचालय आदि का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही नए माल खाने का शुभारंभ भी किया। जैसे-जैसे राजस्व परिषद के अध्यक्ष रजनीश दुबे का निरीक्षण कलक्ट्रेट परिसर में किया गया तो अधिकारियों के हाथ पैर फूले नजर आए। निरीक्षण के दौरान राजस्व परिषद अध्यक्ष रजनीश दुबे ने चकबंदी कार्यालय में घोर लापरवाही बरतने और ओवर राइटिंग का आदेश बदलने वाले चकबंदी कार्यालय के पेशकार बालकोर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए चकबंदी अधिकारी विजय कुमार एक खिलाफ सहारनपुर कमिश्नर को जांच के आदेश दिए हैं।

चकबंदी का काम ठीक नहीं पाया गया

उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष रजनीश दुबे ने बताया कि मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का एक बहुत महत्वपूर्ण जनपद है। आज जिला कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया है। मुज़फ्फरनगर की जिला कलक्ट्रेट 150 साल पुरानी है, अभिलेखागार भी बहुत पुराना हो चुका है। इसलिए यहां नया लेखागार बनाया जाएगा। इसके साथ ही लेखागार में सभी दस्तावेजों को मॉर्डन तरीके से रखने की व्यवस्था भी की जाएगी। आज नए मालखाने का भी शुभारम्भ हुआ है। कलक्ट्रेट परिसर में पुराने शौचालय है, उनकी जगह नए अत्याधुनिक टॉयलेट कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे। यहां चकबंदी का काम ठीक नहीं पाया गया है।

चकबंदी अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश

एसओसी न्यायालय में आदेश को काटकर ओवर राइटिंग कर बदला गया है। इसलिए, जो चकबंदी के पेशकार हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसके साथ ही चकबंदी के अधिकारी के खिलाफ भी जांच करने के आदेश दिए गए हैं। वसूली रजिस्टर में बड़े बकायादारों एक नाम नहीं दिख रह है, इसलिए जिलाधिकारी को बड़े बकायेदारों के खिलाफ वसूली करने को कहा गया है। ऐसे लोगों से कहना चाहूंगा कि जिनके पास बिजली या बैंक का ज्यादा बकाया है, वो लोग जल्दी ही बकाया राशि जमा करा दें, अन्यथा कठोर कार्यवाही करें के लिए हमारे एसडीएम को मजबूर होना पड़ेगा। बाकी जनपदों की तुलना में मुज़फ्फरनगर जिला कलक्ट्रेट का माहौल अच्छा है।

Tags:    

Similar News