LU Teacher Association Elections 2023: लखनऊ विश्वविद्यालय चुनाव के लिए हुआ नामांकन, 29 को होंगे चुनाव और परिणाम घोषित

LU Teacher Association Elections 2023: आज 18 अप्रैल को हुए शिक्षक संघ के चुनाव के नामांकन और 29 अप्रैल को होंगे चुनाव एवं परिणाम घोषित।

Update:2023-04-19 01:15 IST
लखनऊ विश्वविद्यालय: Photo- Social Media

LU Teacher Association Elections 2023: लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (लूटा) के चुनाव का बिगुल बज चुका है। लूटा के चुनाव 5 वर्षों के अंतराल के बाद होने जा रहे हैं। संघ द्वारा चुनाव अधिकारी नामांकित करते हुए पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

आज यानी 18 अप्रैल को शुरू हुआ लूटा के नामांकन पत्रों का वितरण

लखनऊ विश्वविद्यालय अध्यापक संघ(लूटा) द्वारा भौतिक विज्ञान के प्रोफ़ेसर राजीव मनोहर अध्यापक संघ के चुनाव अधिकारी के लिए नामित करे गए है। 29 अप्रैल को होंगे मतदान और उसी दिन शाम को जारी होगा परिणाम।

5 वर्षों बाद होगे कर्मचारी परिषद के चुनाव

5 वर्ष यानी 2017 के बाद होगे लखनऊ विश्वविद्यालय अध्यापक संघ के चुनाव। 2019 में चुनाव होने थे पर कुछ कारणो से चुनाव टल गए। उसके बाद 2020 से 2022 के बीच कोरोना महामारी के चलते सभी कार्यक्रमों को सरकार द्वारा टाला गया था। इस वर्ष लूटा के चुनाव में लगभग 1400 शिक्षक मतदान करेंगे।

संघ के कौन से प्रोफ़ेसोर हुए नामित

संघ के वर्तमान अध्यक्ष राकेश यादव, महामंत्री संजय शुक्ला अपने पदो के दुबारा दावेदार है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉक्टर रवि शंकर गुप्ता के साथ उनके 10 अन्य सहायक चुनाव अधिकारियो का इस वर्ष के चुनाव के लिए नामांकन हुआ है। लखनऊ विश्वविद्यालय संघ की आम सभा के चतुर्थ श्रेणी का मेल कर दिया गया है। लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का कार्यकाल गत माह ख़त्म हो चुका है और नए सदस्य चुने जाने तक इनका कार्यकाल जारी रहेगा।

इन पदों के लिए होगे शिक्षक संघ के चुनाव

शिक्षक संघ में दो अध्यक्ष पद, दो उपाध्यक्ष पद, तीन मंत्री पद, दो कोषाध्यक्ष पद, सात कार्यकारिणी सदस्य, एक प्रचार मंत्री के पद के लिए 29 अप्रैल को चुनाव होंगे। संघ के अध्यक्ष पद के लिए प्रोफ़ेसोर दिनेश कुमार महासचिव लखनऊ विश्विधयालय ऐथलेटिक संघ, भौतिक विज्ञान प्रोफ़ेसर आरबी सिंह मून, विधि विभाग प्रोफ़ेसर मोहम्मद अहमद, इन तीन प्रोफ़ेसर में से किसी एक के जीतने की संभावना जताई जा रही है।

आज हुए नामांकन कल वापस ले सकेंगे पर्चे

लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के चुनाव अधिकारी बताते है कि शिक्षक संघ के चुनाव के लिए 18 अप्रैल यानी आज नामांकन हुए हैं और यदि किसी शिक्षक को अपना पर्चा वापस लेना है तो कल यानी 19 अप्रैल को यह सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

29 अप्रैल को होंगे चुनाव

29 अप्रैल को लखनऊ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (लूटा) के चुनाव होंगे। उसी दिन शाम को मतदान का परिणाम भी घोषित किया जाएगा।

Tags:    

Similar News