Prayagraj News: प्रयागराज में वीडियो काल के जरिए महिलाओं से अश्लीलता, एसपी क्राइम से शिकायत

Prayagraj News: प्रयागराज में भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों को एक मनचला युवक अश्लील वीडियो काल कर परेशान कर रहा है।

Report :  Shiva Sharma
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-05-14 15:02 GMT

   प्रयागराज: महिलाओं से अश्लील वीडियो काल

Lucknow: प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) महिलाओं से सम्बंधित होने वाले अपराध को लेकर सख्त है। यही वजह है कि योगी सरकार महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए 'मिशन शक्ति अभियान' (Mission Shakti Abhiyan) भी चलाया है। महिलाएं अपने साथ हुए अपराध को लेकर पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज करा सके, इसके लिए प्रदेश के हर थाने में महिला डेस्क (ladies desk) की भी स्थापना की गई।

प्रयागराज में महिला अपराध से जुड़ा एक ऐसा ही मामला सामने आया है जो अपराध की हद्द पार करता जैसा दिख रहा है। प्रयागराज में भाजपा की महिला मोर्चा की कार्यकत्रियों को एक मनचला युवक अश्लील वीडियो काल कर परेशान कर रहा है।

अब तक भाजपा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) की दर्जनों महिला कार्यकत्रियां इस मनचले की शिकार हो चुकी हैं। महिलाएं मनचले की न्यूड वीडियो कॉल से इतना परेशान हैं कि उन्होंने उस नंबर को ब्लॉक तक मार दिया। लेकिन वो मनचला इन महिलाओं को अलग-अलग नंबरों से अश्लील वीडियो कॉल कर रहा है। हालांकि शुरुआत में महिलाओं ने इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी। लेकिन हाल में ही महिलाओं के ग्रुप में जब इस बात पर चर्चा हुई कि उनके पास इस तरह की न्यूड वीडियो कॉल आ रही है, तो महिलाएं परेशान हो उठीं।

वीडियो कॉल वाले नंबरों में संगठन से जुड़ी महिलाओं के फोटो इस्तेमाल करता है मनचला

खास बात यह है कि जिन नंबरों से अश्लील वीडियो कॉल आ रही है, उन नंबरों पर व्हाट्स ऐप (whatsapp) डीपी (डिस्प्ले प्रोफाइल) पर भी भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं की ही फोटो लगी हुई है। जिसकी वजह से आसानी से महिलाएं फ़ोन उठा ले रही है।

परेशान होकर पुलिस का कानून की मदद मांगी

बीजेपी कार्यकत्रियों कहना है कि उन्होंने इस मामले में प्रयागराज एसपी क्राइम से मिलकर लिखित तहरीर सौंप दी है। महिलाओं ने जिन फोन नंबरों से अश्लील वीडियो कॉल आ रहे हैं। वह नंबर भी पुलिस को बता दिया है। पीड़ित महिलाओं ने मोबाइल नंबर +919125956714,+971589738864,+919598126272 व +919118430036 जैसे फ़ोन नंबर पुलिस को दिया है।

अपने बीच ही रहने वाले पर जताया शक

महिलाओं ने आशंका जताई है कि कोई ऐसा व्यक्ति है जो महिलाओं को जानता है और जानबूझकर परेशान कर रहा है। बीजेपी महिला मोर्चा काशी प्रांत उपाध्यक्ष अर्चना शुक्ला का कहना है कि अश्लील वीडियो कॉल से महिलाएं बेहद परेशान हैं। उन्होंने एसपी क्राइम से गुहार लगाई है कि इस मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ा जाए और कड़ी सजा दिलाई जाए। बीजेपी महिला मोर्चे की महिलाओं के मुताबिक कोई मनचला या शोहदे किस्म का व्यक्ति इस तरह की हरकत कर रहा है। इसलिए इस व्यक्ति का पकड़ा जाना बेहद जरूरी है। महिलाओं ने आरोपी को पकड़कर उसे कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है।

Tags:    

Similar News