Meerut News : रेड कारपेट मंडप में युवती की हत्या का मामला, कांग्रेसियों ने जताया आक्रोश

Meerut News : रेड कारपेट मंडप में हुई युवती की निर्मम हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज पोस्टमार्टम हाऊस के बाहर प्रदर्शन किया गया।

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Shraddha
Update: 2021-11-16 16:56 GMT

रेड कारपेट मंडप में हुई युवती की निर्मम हत्या

Meerut News :  उत्तर प्रदेश के मेरठ में कल देर रात विवाह समारोह (marriage ceremony) के दौरान हुई हत्या के मामले को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतरने की तैयारी में है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अगर इस मामले में शामिल आरोपियों की पुलिस द्वारा जल्द ही गिरफ्तारी नहीं की गई तो कांग्रेस पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए सड़कों पर उतरने से परहेज नहीं करेगी।

रेड कारपेट मंडप (Red Carpet Mandap) में हुई युवती की निर्मम हत्या के विरोध में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अवनीश काजला (Avneesh Kajla) की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज पोस्टमार्टम हाऊस (post mortem house) के बाहर प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर लगातार अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। भाजपा का बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा केवल चुनावी नारा बनकर रह गया है। सरकार में महिलाओं व बच्चियों के साथ दुराचार व हत्याओं की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है। इस मौके पर अनिल शर्मा, नफीस सैफी, सुशीला कोहली, रीमा शर्मा, नीतीश भारद्वाज, अरुण शर्मा, केडी शर्मा, अल्तमश त्यागी, राकेश सिंह कुशवाहा, मोहित सांगवान रहे।

एक अन्य कार्यक्रम के तहत आज कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर वाल्मीकि मन्दिर में पुष्प अर्पित कर प्रार्थना की। साथ ही महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य सरदार मंजीत सिंह कोछड़ ने कहा कि सीतापुर में बेहद धूल भरे कमरे में नज़रबंदी के दौरान प्रियंका गांधी ने झाड़ू लगाकर सफाई की थी। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दलित विरोधी टिप्पणी की थी, जिसकी कांग्रेस घोर निंदा करती है। साफ-सफाई करना, झाड़ू लगाना कोई हीन या छोटा कार्य नहीं है। यह तो प्रत्येक गृहिणी नित्यप्रति करती है। प्रियंका गांधी पर की गई टिप्पणी का विरोध जताते हुए सरदार मनजीत सिंह कोछड़ ने कंकरखेड़ा वाल्मीकि मंदिर में झाड़ू लगाकर प्रार्थना की।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News