Rakesh Tikait News: राकेश टिकैत बोले, प्रदेश विधानसभा चुनाव सरकार दूसरे तरीके से जीतने की कोशिश करेगी

Rakesh Tikait News: मेरठ पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत ने भाजपा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update:2021-11-07 15:52 IST

किसान नेता राकेश टिकैत की फाइल तस्वीर (फोटो-न्यूजट्रैक)

Rakesh Tikait News: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) (bhartiya kisan Union) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने प्रदेश विधानसभा चुनावों में गड़बड़ी होने की आंशका जताई है। आज यहां मेरठ पहुंचे राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार तय है। यह बात अलग है कि अपनी हार से डरी सरकार दूसरे तरीके से चुनाव जीतने की कोशिश करेगी। हालांकि टिकैत (Rakesh Tikait) ने दूसरा तरीका क्या होगा। यह स्पष्ट नही किया। अलबत्ता उनका इशारा साफ था कि सरकार बेइमानी करके चुनाव जीतने की कोशिश करेगी।  

स्थानीय मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में भाकियू (bhartiya kisan Union) प्रवक्ता राकेश टिकैत यह दावा भी किया कि हर हाल में किसानों का आंदोलन (kisan andolan) सफल होगा और किसानों की जीत होगी। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के खिलाफ है और सरकार को इन कानूनों को वापस लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि आंदोलन पांच साल भी चलाना पड़े तो चलेगा, लेकिन अंत में जीत किसानों की ही होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव में किसान सरकार का दवाई से यानी वोट की चोट देकर इलाज करेगा।

इससे पहले सिवाया टोल प्लाजा (aarop, Sivaya Toll Plaza) पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि सर्दी,गर्मी,बरसात से जूझते हुए जिस तरह किसान सड़कों पर है,उसको इतिहास हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की किसानों के आंदोलन (kisan andolan) को खत्म करने की सब तरकीबे जब फेल हो गई हैं तब सरकार चंद फर्जी किसान संगठनों के सहारे किसान आंदोलन (kisan andolan) खत्म करने की कोशिस कर रही है। लेकिन सरकार इसमें भी कभी सफल नही होगी।

टिकैत (Rakesh Tikait) ने कहा कि किसानों का बलिदान व्यर्थ नही जाएगा। आज नही तो कल किसानों को अपने मकदस में कामयाबी मिलेगी। यहां भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी, बब्लू जिटौली, गजेंद्र सिंह दबथुवा, विनोद जिटोली, विनीत सांगवान, मिंटू दौराला, मोनू छुर, सुंदर जिटोली, अनुराग, हर्ष, आकाश सिरोही, बिल्लू आदि ने राकेश टिकैत का स्वागत किया। बता दें कि ‌एनएच-58 मार्ग पर भाकियू कार्यकर्ता भाजपा सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 175 दिन से धरना दे रहे हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News