Jhansi News: मंडल रेल चिकित्सालय के मरीजों हेतु एलईडी टीवी तथा म्यूजिक सिस्टम का लोकार्पण

Jhansi News Today: महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रेणु गौतम सहित अन्य सदस्याओं द्वारा रानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाई स्कूल एवं बेतवा नर्सरी स्कूल में राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया।

Report :  B.K Kushwaha
Update: 2023-01-28 15:30 GMT

झांसी: मंडल रेल चिकित्सालय के मरीजों हेतु एलईडी टीवी तथा म्यूजिक सिस्टम का लोकार्पण

Jhansi News: महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रेणु गौतम सहित अन्य सदस्याओं द्वारा रानी लक्ष्मीबाई जूनियर हाई स्कूल एवं बेतवा नर्सरी स्कूल में राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण किया। इसके अतिरिक्त बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवास के उपलक्ष्य में संगठन द्वारा मंडल रेल चिकित्सालय झाँसी में मरीजों से मुलाक़ात की तथा उपहार वितरित किये।

अस्पताल के मरीजों के मनोरंजन हेतु संगठन द्वारा एलईडी टीवी तथा म्यूजिक कम पीए सिस्टम भी भेंट किया, जिसका लोकार्पण श्रीमती रेनू गौतम द्वारा मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष की उपस्थिति में किया गया। उपहार तथा भेंट प्राप्त कर हॉस्पिटल इंचार्ज डॉ अनीता ने महिला कल्याण संगठन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती अनीता मौर्य, कोषाध्यक्ष गौरी यादव, श्रीमती मोनिका गोयल, श्रीमती पूनम तलरेजा, डॉ. शशिनाथ, श्रीमती स्वाति चौरसिया, श्रीमती सारिका तिवारी, श्रीमती अंकिता, फरहत, सुमन शर्मा सहित संगठन की अन्य सदस्याएं, विभागाध्यक्ष एवं चिकित्सा कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिकट जांच कर्मियों को उत्कृष्ट सेवाओं हेतु किया गया सम्मनित

उत्कृष्ट सेवाओं सहित राजस्व अर्जन में बेहतर प्रदर्शन हेतु वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी द्वारा 20 टिकट जाँच कर्मियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। सभी पुरस्कृत कर्मचारियों द्वारा उक्त सम्मान हेतु श्रीत्रिपाठी का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में और भी बेहतर सेवायें प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। सम्मानित कर्मचारियों में टिकट जांच निरीक्षक विकास कुमार, जे के सिंह, संतोष कुशवाहा, प्रदीप श्रीवास, रोहित कुशवाहा, विनोद सिंह, मुकेश कुमार सिंह, संतोष कौरव, निखिल पाण्डेय, राजेंद्र कोटिया, राजीव शर्मा, राज्जेव कुमार मिश्र, अनिल शर्मा, दिग्विजय सिंह तोमर, भगवानदास मीना, मनोज कुमार गुप्ता, सैयद ताज अब्बास, शिव प्यारे लाल, महेंद्र सिंह पटेल तथा साजिद अनवर शामिल रहे।

टिकट स्टॉफ ने दो दिन में वसूला 5.53 लाख जुर्माना

वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक(द्वितीय) देवानंद यादव एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक शुश्री सीमा तिवारी के नेतृत्व में किलाबंदी कर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दो दिवसीय जांच अभियान के दौरान कुल 851 यात्रियों को अनियमित यात्रा, गंदगी फैलाते हुते, धुम्रपान करते हुए, बिना बुक लगेज सहित आदि प्रकरण में पकड़ा गया तथा जुर्माना स्वरुप 5.53 लाख रेल राजस्व वसुला गया। इस अभियान की सफलता में मुख्य टिकट निरीक्षक शिरीष उपाध्याय, सुरजीत सिंह, राजेश यादव, अभिषेक सिंह, आशीष श्रीवास्तव एवं ताज अब्बास द्वारा अहम भूमिका निभायी गयी।

Tags:    

Similar News