इटावा: नाम बदलकर ये दो बदमाश करते थे ठगी, अब चढ़े पुलिस के हत्थे

पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार देर रात इनामी बदमाशों के साथ मुठभेड़ कर दो को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस की गोली से घायल बदमाश जिला अस्पताल में भर्ती है।

Update: 2019-03-31 07:22 GMT

इटावा: पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार देर रात इनामी बदमाशों के साथ मुठभेड़ कर दो को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस की गोली से घायल बदमाश जिला अस्पताल में भर्ती है। गिरफ्तार बदमाश 25-25 हजार के इनामी बताए जा रहे है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूट की दो कार समेत दो तमंचे बरामद किये है।

ये भी पढ़ें...इटावा: मजदूरी करने वाले बच्चे की मदद को आगे आई यूपी पुलिस

गिरफ्तार बदमाश यूपी हरियाणा पंजाब समेत कई राज्यों में लूट हत्या जैसी संगीन वारदातों को अंजाम दिया करते थे। गिरफ्तार बदमाशो के एक साथी को तीन दिन पूर्व हरियाणा और इटावा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर हरियाणा के महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया था।

एसएसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि थाना वैदपुरा क्षेत्र के महोला जेल र्रोड पर दो बदमाश एक कार में सवार होकर महोला रोड पर जा रहे है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बदमाशो की घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया जिसके बाद बदमाशो ने पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिया जिसके बाद आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी बदमाशो के ऊपर फायर किया जिससे कार सवार दोनों बदमाश गौरव यादव और अमन शर्मा पुलिस की गोली से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गिरफ्तार बदमाशो ने बीते 28 फरवरी को एक चालक को गोली मारकर कार लूट की वारदात को अंजाम दिया था जिसके बाद से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी गिरफ्तार बदमाश पूरा गैंग बनाकर यूपी हरियाणा पंजाब समेत कई राज्यों में अपना नाम बदलकर लूट की वारदातों को अंजाम दिया करता था।

इन्ही बदमाशो के एक साथी मोनू यादव को तीन दिन पूर्व इटावा और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर हरियाणा के महेंद्र्गढ़ से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार बदमाशो के पास से लूटी हुई दो लग्जरी कार समेत दो कंट्री मेड हथियार बरामद हुए है। जनपद में लूट और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए आगे भी इस तरह के ऑपरेशन चलते रहेंगे।

ये भी पढ़े...इटावा 20 वर्षीय युवक ने कुँए में कूद कर की आत्महत्या, युवक चकरनगर क्षेत्र के तकिया मुहाल का था निवासी, थाना चकरनगर क्षेत्र का मामला।

Tags:    

Similar News