बड़ी खबर: यूपी पुलिस के 49,568 पदों पर सिपाही भर्ती का रिजल्ट जारी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोमवार दोपहर 49,568 पदों के लिए सिपाही भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। बता दें कि भर्ती का विज्ञापन 2018 के अक्टूबर महीने में निकाला गया था। जिसमें करीब 23 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

Update: 2020-03-02 14:58 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सोमवार दोपहर 49,568 पदों के लिए सिपाही भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। बता दें कि भर्ती का विज्ञापन 2018 के अक्टूबर महीने में निकाला गया था। जिसमें करीब 23 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27-28 जनवरी 2019 को कराई गई थी, जिसका परिणाम नवंबर 2019 को जारी किया गया था। सफल पाए गए अभ्यर्थियों में से कुल रिक्तियों की संख्या को देखते हुए मेरिट के आधार पर 2.5 गुना ज्यादा यानी 1,23,921 अभ्यर्थियों को शैक्षिक एवं अन्य अभिलेखों की जांच और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया था।

जिसके बाद सोमवार दोपहर परिणाम जारी कर दिया गया। अब तक कुल 137253 अभ्यर्थियों का किया जा चुका है चयन भर्ती बोर्ड द्वारा चयन के संबंध में जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति मे कहा गया है कि इन 49568 पदों पर चयन होने के बाद अब तक कुल 137253 अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है।

ये भी पढ़ें...UPSC मेन्स का रिजल्ट घोषित: यहां ऐसे देखें अपना परिणाम, इंटरव्यू 27 से

Tags:    

Similar News