भाजयुमो के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी बोले विधानसभा चुनाव में 350 सीट जीतेंगे

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने युवाओं का आवाहन किया कि अगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए युवा मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता को जुटना है।

Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-06-30 15:51 GMT

भाजयुमो के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी (फोटो- न्यूजट्रैक)

लखनऊ:  भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी का आज 1090 चैराहे से मुख्यमंत्री चैराहा, विक्रमादित्य चैराहा, हजरतगंज चैराहा से लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय तक लखनऊ में आए हुए प्रदेश के तमाम कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा कि आज नवनियुक्त भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी का लखनऊ प्रथम आगमन पर प्रदेश भर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्राशुदत्त द्विवेदी ने युवाओं का आवाहन किया कि अगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए युवा मोर्चा के एक-एक कार्यकर्ता को जुटना है। तथा विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे झूठ, भ्रम, फरेब के मकडजाल का सफाया करना है।

'युवाओं के साथ, 350 पार

अपने पदभार ग्रहण के अवसर पर प्रांशुदत्त द्विवेदी ने उद्बोधन का आरंभ भारत माता की जय से किया। प्रांशुदत्त ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मैंने अपने राजनैतिक जीवन का आरंभ भाजयुमो मण्डल उपाध्यक्ष के रुप में किया। फिर जिलाध्यक्ष, फिर प्रदेश मंत्री, फिर राष्ट्रीय मंत्री, फिर भाजपा प्रदेश मंत्री और आज प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमों के तौर अपने युवा साथियों के बीच खडा हूँ।

उन्होंने प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब हमारे पास विधानसभा चुनाव के लिए मात्र 7 महीनें हैं। मित्रों अब हमें दिन रात एक कर देना है। मैं आपका साथ कदम दर कदम पर दूंगा। उन्होंने आज एक नारा भी दिया ''युवाओं के साथ, 350 पार।''

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा 2017 में जब अखिलेश यादव की सरकार थी और उन्होंने सुब्रत पाठक के ऊपर खूब अत्याचार किया, एनएसए से लेकर रासुका तक लगाया। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा के एक होने के बावजूद हमने जीत दर्ज की। पार्टी बहुत सोच समझ कर भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष बनाती है।

युवाओं की सेना आई है ये भगवान श्रीराम की सेना 

भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा की प्रांशुदत्त जी का स्वागत सोनभद्र से लेकर सहारनपुर तक और झांसी से लेकर गोरखपुर तक युवाओं ने किया है। निश्चित तौर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रांशुदत्त के नेतृत्व में आगे बढ़ते रहेगे।

प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक ने कहा कि सन 2009 में उत्तर प्रदेश में मायावती जी की सरकार थी। मित्रों आप जानते हैं मायावती जी की जान प्रांशुदत्त द्विवेदी जी के ताऊ ब्रम्हदत्त द्विवेदी जी ने बचाई थी। उन्हीं मायावती ने अपनी सरकार में प्रांशुदत्त पर रासुका लगाया। किसी ने प्रांशुदत्त द्विवेदी से कहा कि चलो बसपा के एक बड़े नेता है उनके पैर छू लो, तो जेल जाने से बच जाओंगे।

पूर्व भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय ने कहा कि ये जो युवाओं की सेना आई है ये भगवान श्रीराम की सेना है। यही सेना पुनः 2022 में भाजपा का सरकार बनाने का काम करेगी।

भाजयुमों प्रदेश मीडिया प्रभारी धनन्जय शुक्ला ने बताया कि युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी को भगवान श्रीराम जी की मूर्ति भेंट स्वरूप देकर सम्मानित किया।

Tags:    

Similar News