Pratapgarh News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी नीरज तिवारी

Pratapgarh News: यूपी पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में प्रतापगढ़ सदर के कांग्रेस प्रत्याशी नीरज तिवारी शामिल हुए।

Update: 2023-01-05 15:40 GMT

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस प्रत्याशी नीरज तिवारी

Pratapgarh News: यूपी पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में प्रतापगढ़ सदर के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी नीरज तिवारी शामिल हुए। इस दौरान उनकी मुलाकात राहुल गांधी से हुई और कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ने डॉ. नीरज त्रिपाठी के संघर्ष को सराहा। बता दें कि नीरज तिवारी प्रतापगढ़ जिले के सदर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे हैं और वो युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के शामली में पहुंची भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी 112 दिनों से लगातार कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा में पैदल चल रहे हैं। आज भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश के शामली में पहुंची तो प्रतापगढ़ के पूर्व प्रत्याशी नीरज तिवारी भारत जोड़ो यात्रा पैदल यात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी से हुई मुलाकात के दौरान डॉ. नीरज त्रिपाठी ने युवाओं से जुड़े कई मुद्दों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया, जिस पर राहुल गांधी ने सकारात्मक रूख अपनाते हुए युवाओं के भविष्य निर्माण में कांग्रेस पार्टी के मजबूत भूमिका का भरोसा दिलायाl डॉ. नीरज त्रिपाठी के साथ प्रतापगढ़ से शामिल हुए भारी संख्या में भारत जोड़ो यात्री को देखकर राहुल गांधी गदगद दिखे l

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा पिछले 112 दिनों से जारी: डॉ. नीरज त्रिपाठी

यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा पिछले 112 दिनों से जारी है जो कन्याकुमारी से पैदल चलकर शामली पहुंच चुकी है। आगामी जनवरी माह के अन्त में श्रीनगर के लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर यात्रा को विराम किया जायेगा l डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं को लेकर राहुल गांधी की यह पदयात्रा निश्चित रूप से भारतीय राजनीति में मील का पत्थर साबित होगी।

Tags:    

Similar News