Prayagraj News: गरीब, किसान और नौजवानों का विकास सरकार की प्रतिबद्धता, जलशक्ति मंत्री ने बताया तरक्की का ये विजन

Prayagraj News: स्वतंत्र देव सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो चला है। गरीबों का हित सरकार का लक्ष्य है।

Update:2023-06-22 22:23 IST
जनसभा को संबोधित करते स्वतंत्र देव सिंह (Pic: Newstrack)

Prayagraj News: जल शक्ति विभाग के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गुरूवार को प्रयागराज के सधनगंज, सोरांव में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और आगामी समय में विकास की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

गरीबों के कल्याण को बताया सरकार का लक्ष्य

प्रयागराज पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो चला है। गरीबों का हित सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के सिद्धांत पर संचालित योजनाओं से बिना भेदभाव के सभी पात्र लोगों को लाभान्वित करा रही है। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुरूप ऐसे सभी लोगो को जिनके पास अपना घर नहीं है तथा वे पात्रता की श्रेणी में आते है, उन्हें आवास मुहैया कराया जा रहा है।

केंद्र व राज्य की योजनाओं में रखा जाता है हर वर्ग का ख्याल

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान, महिलाओं एवं नवयुवकों के विकास एवं प्रगति के लिए कृतसंकल्प एवं समर्पित है। केन्द्र व राज्य सरकार की हर योजनाओं में सभी वर्गों का ध्यान रखा जा रहा है, जिससे उनका विकास हो और वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें। समाज में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सके। आज गरीबों को पक्का मकान, शौचालय, गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन सहित वे सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है और वे देश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे है। छोटे किसानों की समस्याओं को समझते हुए प्रधानमंत्री जी ने किसान सम्मान निधि योजना शुरू की, जिससे किसान खेतों के लिए बीज, दवाई व खेती के लिए अन्य जरूरी वस्तुओं का क्रय कर रहे है।

महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध

इस अवसर पर लोगों को सम्बोधित करते हुए सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज देश एवं प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होंने महिलाओं से योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए कहा। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन बाजपेई, विधायक शहर पश्चिमी सिद्धार्थ नाथ सिंह, विधायक प्रवीण पटेल, विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चैधरी, निर्मला पासवान, पूर्व विधायक दीपक पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News