Prayagraj News: प्रयागराज में बड़ी वारदात, ताबड़तोड़ चली गोलियां, युवक की हत्या कर फरार बदमाश

Prayagraj News: प्रयागराज में शनिवार देर रात बड़ी वारदात हुई है। शहर के राजापुर इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

Update: 2023-06-04 09:06 GMT
सांकेतिक तस्वीर ( सोशल मीडिया)

Prayagraj News: प्रयागराज में शनिवार देर रात बड़ी वारदात हुई है। शहर के राजापुर इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक के परिजनों ने राशिद, पंकज और सनी नाम के तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी चेक कर रही है।

मृतक चलाता था ईरिक्शा

जानकारी के मुताबिक राजापुर निवासी गुड्डू खान का 17 वर्षीय लड़का आदिल ईरिक्शा चलाता है। शनिवार की रात करीब 11 बजे वह ईरिक्शा लेकर घर गया था। लेकिन, आदिल ई रिक्शा घर पर खड़ा करके चाय पीने चला गया। राजापुर की मुख्य सड़क पर एक दुकान पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान तीन युवकों ने उसके सिर में ताबड़तोड़ गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली लगने से आदिल मौके पर ही गिर गया। वहीं, गोली की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ लग गई। घटना की जानकारी आदिल के घरवालों को दी गई।

स्मैक बेचने वालों ने मार डाला, बोले मृतक के पिता

आदिल के पिता गुड्डू ने कहा कि स्मैक बेचने वालों ने उनके बेटे को मार डाला। उन्होने कहा कि आदिल उनका इकलौता बेटा था, वही घऱ का सारा खर्च चलाता था। लेकिन, स्मैक बेचने वालों ने उनके बेटे को मार डाला। मृतक आदिल के पिता गुड्डू ने राशिद, पंकज और सनी नाम के तीन युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Tags:    

Similar News