Congress Candidate List 2022 Punjab: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, देखें किसे कहां से मिला मौका

Congress Candidate List 2022 Punjab: उत्तर प्रदेश में अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 86 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

Published By :  Shreya
Update: 2022-01-15 10:33 GMT

सोनिया गांधी (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Congress Candidate List 2022 Punjab: देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) शुरू होने में बस कुछ ही दिन का समय बचा है, इससे पहले सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची (Congress First Candidate List 2022) जारी कर दी है। इस लिस्ट में 86 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। 86 में से सिर्फ 9 सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया गया है। 

आपको बता दें कि कांग्रेस (Congress) ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के नेतृत्व में गुरुवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक (CEC Ki Baithak) में पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के अंतिम नामों पर विचार विर्मश किया था। पंजाब में 14 फरवरी को चुनाव (Punjab Assembly Elections) होने वाले हैं, जबकि चुनाव के नतीजे (Punjab Election 2022 Result Date) 10 मार्च को जारी होंगे। 

सभी 117 सीटों पर 14 फरवरी को होगी वोटिंग

आपको बता दें कि पंजाब में एक चरण में ही वोटिंग होगी। राज्य के सभी 117 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान प्रस्तावित हैं। जबकि भी राज्यों के साथ 10 मार्च को इलेक्शन के रिजल्ट जारी किए जाएंगी। इससे पहले 28 जनवरी तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 31 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

पंजाब कांग्रेस के अहम चेहरे कहां से लड़ेंगे चुनाव?

कांग्रेस की पहली लिस्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjit Singh Channi) को चमकौर साहिब विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है, जबकि उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा (Sukhjinder Singh Randhawa) वर्तमान सीट डेरा बाबा नानक से चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में कांग्रेस ज्वाइन करने वाली एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) की बहन मालविका सूद (Malvika Sood) मोगा से कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ेंगी।

देखें यहां उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

उम्मीदवारों के नाम (फोटो साभार- ट्विटर) 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News