Raebareli News: चंपा देवी पुल के पास रेलवे ट्रैक पर रखे गए बड़े पत्थर, लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस के आगे मिले पत्थर, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकी ट्रेन

Raebareli News: ट्रेन पर लगातार इस तरह की साजिश है हो रही है। इससे पहले भी फंडे भारत एक्सप्रेस में पत्थर बरसाए गए थे। गनीमत रही कि लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया नहीं तो बहुत बड़ी घटना हो सकती थी।;

Report :  Narendra Singh
Update:2025-02-09 09:59 IST

Raebareli News (Photo Social Media)

Raebareli News: एक बड़ी साजिश के तहत रायबरेली के सदर कोतवाली क्षेत्र में चंपा देवी पुल के पास रेलवे ट्रैक पर कुछ शरारती तत्वों ने बड़े पत्थर रख दिये। ये पत्थर लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस के आगे मिले। लोको पायलट ने ट्रैक पर पत्थर देखकर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना तत्काल अधिकारियों को दी गई। इसके बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चंपा देवी पुल के निकट रेलवे ट्रैक पर बड़े पत्थर रख देने पर ट्रेन पलटाने की साजिश को शुक्रवार रात लखनऊ यशवंत नगर एक्सप्रेस के लोको पायलट की सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दी। इसके बाद खुद ही ट्रैक पर पत्थर को हटाए और ट्रेन लेकर आगे बढ़े। लखनऊ से यशवंत नगर जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन 9:50 बजे रायबरेली पहुंचने वाली थी। स्टेशन में कुछ दूर पहले चंपा देवी पुल के निकट ट्रैक पर बड़े पत्थर दिखे। रायबरेली स्टेशन पहुंचने पर लोको पायलट ने घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। बछरावां क्षेत्र के वरिष्ठ खंड अभियंता शुभम श्रीवास्तव ने इस पर रिपोर्ट दर्ज करने के लिए मध्य रात्रि ही तहरीर शहर कोतवाली में दी वही अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है घटना की प्रकृति आई देखी जाएगी इसके बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

ट्रेन पर लगातार इस तरह की साजिश है हो रही है। इससे पहले भी फंडे भारत एक्सप्रेस में पत्थर बरसाए गए थे। गनीमत रही कि लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया नहीं तो बहुत बड़ी घटना हो सकती थी। रेल अधिकारियों ने पुलिस को तहरीर दी है। घटना की असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।

Tags:    

Similar News