Raebareli News: जिला सहकारी बैंक के चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार ने किया नामांकन

Raebareli News: भाजपा द्वारा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के लिए घोषित प्रत्याशी विवेक विक्रम सिंह ने संचालक के रूप में नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उनके साथ भाजपा से घोषित 12 अन्य संचालकों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।

Update:2023-06-18 22:12 IST

Raebareli News: भाजपा द्वारा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के लिए घोषित प्रत्याशी विवेक विक्रम सिंह ने संचालक के रूप में नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। उनके साथ भाजपा से घोषित 12 अन्य संचालकों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। मधुवन स्थित आवास से गाजे-बाजे के साथ विवेक विक्रम सिंह समर्थकों के साथ जिला सहकारी बैंक पहुंचे। यहां उन्होंने संचालक पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया।

इसके बाद विजयी होने पर 14 संचालक 23 जून को अध्यक्ष पद का चयन करेंगे। नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाने जाने पर विवेक विक्रम सिंह ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व जिले के सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Tags:    

Similar News