Raebareli News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव की गूंज

Raebareli News: सावन के पहले सोमवार को लोग व्रत रहकर भगवान भोलेनाथ की उपासना करते हैं और सभी भक्त बम-बम भोले के नारे लगाते हुए जलाभिषेक कर रहे हैं।

Report :  Narendra Singh
Update: 2024-07-22 04:30 GMT

शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ (Video: Social Media)

Raebareli News: सावन के पहले सोमवार पर रायबरेली जनपद के सभी शिव मंदिरों में भक्तों का जन सैलाब उमड़ रहा है। जिले के सभी शिव मंदिरों, बालेश्वर बाबा, आनंदेश्वर महादेव, चंदापुर शिव मंदिर, जगमोहनेश्वर धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। शहर के लगभग सौ वर्ष पुराने चंदापुर में स्थित जगमोहनेश्वर शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ा है। इस मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि जो भक्त सावन के हर सोमवार को गंगाजल, दूध और बेलपत्र अर्पित करता है, भगवान शिव उसकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। इसी आस्था और विश्वास के साथ लोग सैकड़ो किलोमीटर दूर से यहां आते हैं और भगवान शिव को गंगाजल बेलपत्र दूध अर्पित करते हैं।

सावन के पहले सोमवार को लोग व्रत रहकर भगवान भोलेनाथ की उपासना करते हैं और सभी भक्त बम-बम भोले के नारे लगाते हुए जलाभिषेक कर रहे हैं। बालेश्वर मंदिर, अचलेश्वर मंदिर में कल ही पूजा की तैयारी कर ली गई थी। इन मंदिरों में भारी संख्या में अर्धरात्रि से ही भक्तों ने जल चढ़ाना शुरू कर दिया। शिव भक्त अब सावन भर भोले बाबा का दरबार सजाकर जलाभिषेक करेंगे। वहीं, बात की जाए कांवड़ियों की तो उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। जगह-जगह कांवड़ियों के स्वागत के लिए स्टॉल लगाए गए हैं। कांवंड़ियों के लिए जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन भी कर रखा है। कांवडियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेट एसडीएम व सीओ सहित सभी को अलर्ट रखा गया है।


शिव भक्त/एक्टर गौरव ने बताया कि आज सावन का पहला सोमवार है। उन्होने कहा कि हम फिल्मी इंडस्ट्री में आज जहां तक पहुंचे हैं, सब भोलेनाथ की कृपा से संभव हो पाया है। इसीलिए जो सच्चे मन से भोलेनाथ के दर्शन करेगा उसे फल जरूर मिलेगा। 



 


Tags:    

Similar News