Raebareli News: दीवार लांघकर में चोरों ने उड़ाए15 लाख के सोना-चांदी
Raebareli News : दीवार फांदकर घर में घुसकर नकदी समेत करीब 15 लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी होने पर घर के लोगों में हड़कंप मच गया।;
दीवार लांघकर में चोरों ने उड़ाए15 लाख के सोना-चांदी: Photo- Social Media
Raebareli News: चोरों ने पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसकर नकदी समेत करीब 15 लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी होने पर घर के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। घटना रायबरेली जिले के ऊंचाहार थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाली राम लली मंगलवार शाम घर में ताला बंद करके रोहनिया गांव में हो रही श्रीमद्भागवत कथा सुनने गई थीं। घर का मेन गेट बंद देख चोरों ने चोरी के लिए घर को निशाना बनाया।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सूना घर देखकर चोर घर के पीछे की दीवार फांदकर घर में घुसे और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे 35 हजार नकदी समेत करीब पांच लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसके साथ ही चोर पड़ोसी राजू सिंह के घर में भी पीछे की दीवार फांदकर घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 10 लाख के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह इस पूरी घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी ऊंचाहार संजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है और पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।