Raebareli News: रायबरेली में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, जाँच मे जुटी पुलिस

Raebareli News: एक महिला का संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कम्प मच गया। इसकी जानकारी पुलिस को भी नही लगी। सुबह जब लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी गई।;

Report :  Narendra Singh
Update:2025-03-20 12:20 IST

Raebareli News 

Raebareli News: जनपद के थाना जगतपुर से कुछ ही दूरी पर एक महिला का संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कम्प मच गया। इसकी जानकारी पुलिस को भी नही लगी। सुबह जब लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों की सूचना के दो घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुट गई। लेकिन अभी तक कुछ भी पता नहीं चल सका।

जानकारी के मुताबिक लोग हत्या कर शव फेंकने की आशंका जता रहे हैं। जगतपुर थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी। लेकिन सूचना के दो घंटे तक पुलिस हरकत में नहीं आई। काफी देर बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।डायल 112 मौके पर पहुंची और उसके बाद थाने की पुलिस पहुंचकर महिला शव के जांच पड़ताल में जुट गई। लेकिन खबर लिखे जाने तक महिला के शव का शिनाख्त नहीं हो सकी।इस मामले में जगतपुर थानेदार अजय राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शव मिलने की सूचना मिली है। कल शाम को सब्जी की दुकान लगाने वाले दंपत्ति ने इस महिला को अंतिम बार देखा था।

यह महिला एक ऑटो से यहाँ उतरी। उन्हें इस महिला की हरकत से लगा कि यह कोई मानसिक विक्षिप्त है। इसके बाद दंपत्ति दुकान बंद करके घर चले गए। सुबह पुलिस को सूचना मिली कि उस दुकान के पास इस महिला का शव पड़ा हुआ है। मौके पर जाकर पुलिस ने मृतक महिला के पास से कुछ पकड़े बरामद किये। अभी तक कोई पहचान नही हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। शरीर पर किसी प्रकार के चोट का निशान नही मिला है। मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News