UP News: राहुल गांधी चाहते हैं चीन के आगे सरेंडर कर दिया जाए, बोले डिप्टी CM ब्रजेश पाठक

UP News: चीन और भारत की सेना के बीच हुए गतिरोध का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि राहुल गांधी भारतीय सेना का मनोबल गिराने का काम करते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस को चीनी कंपनियों से चंदा मिलता है।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2023-01-03 15:00 GMT

Rahul Gandhi wants to surrender to China Deputy CM Brajesh Pathak (Social Media)

UP News: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के उत्तर प्रदेश में इंट्री करते ही पार्टियों में जुबानी घमासान शुरू हो गई है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी चाहते हैं चीन के आगे सरेंडर कर दिया जाए। यही कांग्रेस थी जिसने सेना पर सवाल खड़ा किया था। चीन और भारत की सेना के बीच हुए गतिरोध का जिक्र करते हुए उन्होने कहा कि राहुल गांधी भारतीय सेना का मनोबल गिराने का काम करते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस को चीनी कंपनियों से चंदा मिलता है। राहुल गांधी चाहते हैं कि चीन के आगे सरेंडर कर दें।

देश तोड़ने वालों का कांग्रेस ने दिया साथ

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस हमेशा देश तोड़ने वालों का साथ दिया। देश के विरूद्ध कार्य कर रहे लोगों के साथ खड़े होने का कार्य किया। कांग्रेस ने विखंडनकारी शक्तियों को मजबूत किया। इन्होने अपने ही सेना पर सवाल खड़े किए।

कांग्रेस की परिवार मजबूत करने की यात्रा है, भारत जोड़ने का नहीं

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा वास्तव में परिवार को मजबूत करने के लिए है। कांग्रेस के नेता सीर्फ टहलने आये हैं। अब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का अस्तित्व नहीं बचा है। इसी लिए वे यूपी में नही घुस रहे हैं। किनारे-किनारे यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव में रहुल गांधी यूपी की जनता को छोड़ केरल चले गए थे। उनका यूपी के लोगों से कोई जुड़ाव नहीं है इसी लिए वे प्रदेश के किनारे से यात्रा निकाल रहे हैं।

Tags:    

Similar News