Lucknow News: राजा ऐश्वर्य राज सिंह व अभिनव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तो अंजू मुस्कान, हरसिमरन और सचिन बने राष्ट्रीय महासचिव

Lucknow News: अध्यक्ष चैधरी जयन्त सिंह के निर्देश पर युवा राष्ट्रीय लोकदल तथा आरएलडी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है।

Update: 2023-03-31 18:02 GMT

Lucknow News: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी जयन्त सिंह के निर्देश पर युवा राष्ट्रीय लोकदल तथा राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक चंदन चैहान की संस्तुति पर बस्ती के राजा ऐश्वर्य राज सिंह व मुरादाबाद के अभिनव चैधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा बुलंदशहर की अंजू मुस्कान, राजस्थान की हरसिमरन, गाजियाबाद के सचिन त्यागी, दिल्ली के आफताब आलम एडवोकेट, मथुरा के लवी ठाकुर उर्फ अतुल सिसोदिया, दिल्ली के बदर महमूद को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। तो वहीं भरतपुर राजस्थान के रणवीर मदेरणा, बाराबंकी के अमित कुमार पटेल, बदायूं के योगेश यादव, सम्भल के मनु धारीवाल, कानपुर के डाॅक्टर सुहेल चैधरी, मथुरा के रोहित प्रताप, अलीगढ़ के नीरज शर्मा, आगरा के कप्तान सिंह भगौर तथा बुलंदशहर के अभिषेक त्यागी को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है।

दुबे ने यह भी बताया कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष खालिद मसूद की संस्तुति पर सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू एवं जाहिद अंसारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मेहंदी हसन मंसूरी, प्रो0 एंथनी, इलियास खान, गौहर इकबाल को राष्ट्रीय महासचिव व इसके अतिरिक्त डाॅ0 शहंशाह खान, प्रतीक जैन, तारिक मुस्तफा ऐनुददीन शाह, खलीक अहमद, नासिर खान तथा डाॅ0 जहीर को राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है।

दुबे ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा की है कि सभी पदाधिकारी चैधरी चरण सिंह व चैधरी अजित सिंह की नीतियों व कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाते हुए चैधरी जयन्त सिंह के नेतृत्व को मजबूत करने का काम करेंगे।

Tags:    

Similar News