'Ram Mandir symbol of India's unity': हो गई राम मंदिर की शुरुआत | CM Yogi Adityanath

Ram Mandir योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले दो वर्षो से जिस तेजी से राममंदिर निर्माण का काम आगे बढा है। उसे और गति मिली है। हमारी पीढी बहुत भाग्यशाली है जो मंदिर निर्माण देख रही है।

Report :  Network
Update: 2022-06-01 09:07 GMT

Ram Mandir  करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के केंद्र रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण का पहला पत्थर रखने का अवसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिला। इसी के साथ मंदिर निर्माण का कार्य गति पकड़ गया। ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को शुभ मुहूर्त में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना करने के बाद राम मंदिर निर्माण स्थल पर पहुंचे। यह एक अवस्मरणीय क्षण था जब उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना कर राम मंदिर के गर्भगृह निर्माण के लिए उत्तर पश्चिम दिशा में पहला पत्थर रखा। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त 2020 में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था और अब इस मंदिर के गर्भ गृह निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे विधि विधान से पूजन कर शिलान्यास किया है।

इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राममंदिर राष्ट्रमंदिर बनेगा और भाग्यशाली है हमारी पीढी जो इसका निर्माण देख रही है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले दो वर्षो से जिस तेजी से राममंदिर निर्माण का काम आगे बढा है। अब उसे और गति मिली है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हमारी पीढी बहुत भाग्यशाली है जो मंदिर निर्माण देख रही है।

राममंदिर निर्माण के लिए आज पहली शिला रखने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच सौ वर्षो में जो साधना की गई आज उसकी सफलता हासिल हो रही है जो हर हिन्दुस्तानी के लिए बहुत ही गौरव का क्षण है। कई आंक्रातांओं ने हमारी आस्था पर प्रहार कर अपने नाकाम इरादो से भारत की आस्था को खंडित करने का प्रयास किया। लेकिन सत्यमेव जयते के तहत भारत की विजय हुई। योगी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के प्रति आस्था रखने वाले करोड़ों कार्यकर्ताओं का पुरूषार्थ आस्था में बदलता दिख रहा है। आज का दिन हमे प्रेरणा देने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम मंदिर निर्माण को जिस तन्मयता के साथ आगे बढाने का काम किया है वह साधुवाद के अधिकारी हैं। जल्द ही अयोध्या में श्रद्धालुओं को भव्य रूप में आस्था का मंदिर देखने को मिलेगा। जिस दिन प्रधानमंत्री मोदी ने इसकी शुरुआत की थी। तब हमने कहा था कि हमारी पीढी बढी भाग्यशाली है जो मंदिर निर्माण देख रही है। उन्होंने रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए बलिदान हुए संतों को नमन करते हुए कहा विश्वास के साथ कह रहा हूं कि अयोध्या में बहुत शीघ्र ही यह मंदिर राष्टमंदिर होगा। यह देश की एकता को बनाए रखने के लिए बहुत बडा संबल होगा। रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास से जुडे लोगो को धन्यवाद है। पूरे धैर्य के साथ अयोध्या को हमे दुनिया की सबसे सुंदर नगरी के रूप में स्थापित करना है। मदिर निर्माण के पहले हमारा संघर्ष का रास्ता था अब निर्माण करना है। मंदिर निर्माण के कार्य को राममंदिर निर्माण न्यास आगे बढाएगा।

राम मंदिर के गर्भगृह निर्माण हेतु पूजा अर्चना कर शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है। आज 500 साल की तपस्या पूरी हो गई गोरक्ष पीठ की तीन पीढ़ियों ने राम मंदिर निर्माण के लिए लगातार काम किया है। आदित्यनाथ ने कहा- आज से गर्भगृह के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। 2 साल पहले निर्माण कार्य शुरू हुआ था और आज के शिलान्यास के बाद मंदिर निर्माण कार्य में पहले से भी तेजी आएगी। बता दें शिलान्यास के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या की अयोध्या में मौजूद रहे।

 

Tags:    

Similar News