Rampur News: वैक्सीन लगवाने पहुंचीं आज़म खान की पत्नी का छलका दर्द, कहा- मंत्री जी अभी स्वस्थ नहीं

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की पत्नी और रामपुर की नगर विधायक डॉक्टर तजीन फातिमा ने रामपुर के जिला अस्पताल पहुंच कर कोरोना वैक्सीनेशन करवाया।

Report :  Azam Khan
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-07-13 09:24 GMT

विधायक डॉ ताज़ीन फातिमा ने कोरोना वैक्सीनेशन: फोटो- सोशल मीडिया

Rampur News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खान की पत्नी और रामपुर की नगर विधायक डॉ ताज़ीन फातिमा कोरोना की वैक्सीन लगवाने रामपुर के जिला अस्पताल पहुंची वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि अभी आजम खान पूरी तरह स्वस्थ नहीं है। ले किन फिर भी उन्हें जेल ट्रांसफर किया जा रहा है इसके पीछे क्या वजह है और सरकार की क्या नियत है वह नहीं समझ पा रही हैं।

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की पत्नी और रामपुर की नगर विधायक डॉक्टर तजीन फातिमा ने रामपुर के जिला अस्पताल पहुंच कर कोरोना वैक्सीनेशन करवाया। वैक्सीनेशन के बाद मीडिया से बात करते हुए उनका दर्द छलक रहा था उन्हें वैक्सीनेशन की सुई से ज्यादा दर्द इस बात से था कि उनके पति और रामपुर के सांसद मोहम्मद आजम खान जो पिछले डेढ़ साल से सीतापुर जेल में बंद है।

आजम खान अभी पूरी तरह ठीक नहीं- डॉक्टर तजीन फातिमा

पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव होने के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे उन्हें फिर सीतापुर जेल शिफ्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजम खान अभी पूरी तरह ठीक नहीं है corona के बाद होने वाली स्वास्थ्य में दिक्कत अभी भी उन्हें चल रही है लेकिन फिर भी उन्हें जेल शिफ्ट किया जा रहा है इसके पीछे क्या वजह है और सरकार की क्या नियत है यह समझ से बाहर है।

रामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की विजय पर तजीन फातिमा ने कहा कि जिस तरह से पूरे प्रदेश में किया गया वैसे ही रामपुर में भी हुआ। उन्होंने उम्मीद जताई के 2022 के चुनाव में प्रदेश में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी।


 सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाना चाहिए- डॉक्टर तजीन फातिमा

सांसद आजम खान की विधायक पत्नी तजीन फातिमा ने टीका लगवाने के बाद मीडिया से बात की उन्होंने कहा सभी लोगों को कोरोना वेक्सीन लगवाना चाहिए सपा सांसद आजम खान को आज लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल से सीतापुर जेल शिफ्ट किया जा रहा है इस पर आजम खान की पत्नी ताज़ीन फातमा ने कहा मंत्री जी अभी स्वस्थ नहीं है उन्हें कोविड बहुत कॉम्प्लिकेशन है मैं नहीं जानती किन परिस्थितियों में किन कारणों से उन्हें जेल में शिफ्ट किया जा रहा है क्या साजिश है क्या कारण है मैं नहीं जानती बीमार इंसान को किन कारणों से अस्पताल से जेल शिफ्ट किया जा रहा है।

सपा ही सत्ता में आएगी-तजीन फातिमा

मीडिया के सवाल के 2022 में समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी तो इस पर तजीन फातिमा ने कहा यकीनन सीटें कितनी आएगी ये मैंने अभी कैलकुलेट नहीं की है लेकिन सपा ही सत्ता में आएगी जिला पंचायत में जिस तरह से पूरे देश में कब्जा जमाया गया है यह सभी लोग जानते हैं।

Tags:    

Similar News