Rampur News: मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष को बताया विलाप मंडली

Rampur News: मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि अपनी हार पर विरोधी हाहाकार करते हैं और भाजपा की जीत पर विलाप करते हैं। यह विलाप मंडली है।

Report :  Azam Khan
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-07-11 18:25 GMT

पत्रकार से बात करते मुख्तार अब्बास नकवी (फोटो: सोशल मीडिया)

Rampur News: कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को रामपुर पहुंचे। नवकी के रामपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर पहुंचे हैं।

कैबिनेट मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए विरोधियों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा अपनी हार पर विरोधी हाहाकार करते हैं और भाजपा की जीत पर विलाप करते हैं। विधानसभा चुनाव में ईवीएम पर ठीकरा फोड़ते हैं और लोकसभा चुनाव आता है तब भी ऐस ही करते हैं ये विलाप मंडली है।
कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के मिशन पर सांप्रदायिकता और सियासत का टशन जो लोग करना चाहते हैं ना वे समाज के हितेषी हैं ना वे देश के हितेषी हैं ना वे प्रदेश के हितेषी हैं। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि योगी आदित्यनाथ जी ने जो उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा जनसंख्या वाला प्रदेश है और उन्होंने इस मिशन को यहां से शुरू किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश बेतहाशा जनसंख्या विस्फोट को नजरअंदाज नहीं कर सकता। जो लोग इस को किसी धर्म के साथ किसी जाति विशेष के साथ जोड़ करके इस पर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं इस पर अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, आशंकाएं फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, वे लोग विकरीत और सांप्रदायिक मानसिकता से ग्रस्त हैं और बीमार हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिए गए बयान के भाजपा के गुंडे सड़कों पर हैं और योगी आदित्यनाथ के इशारे पर काम कर रहे हैं इस पर कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ऐसा है खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे उनकी जो हार हुई है उस पर वह हाहाकार और बीजेपी की जीत पर विलाप कर रहे हैं। इस विलाप मंडली की बहुत पुरानी आदत है। यह तो अभी शुरुआत है विधानसभा में इनका इससे भी ज्यादा बुरा हाल होगा।
उत्तराखंड में केजरीवाल के बिजली फ्री देने की घोषणा पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि केजरीवाल जी करने में जीरो हैं और धरने में हीरो हैं।


Tags:    

Similar News